Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम डिवीजन की ओर से अनाज खरीद पोर्टल से छेड़छाड़ के आरोप में चार गिरफ्तार

गिरफ्तार व्यक्तियों ने किसानों को की गई फसल की अदायगी को अपने बैंक खातों में भेजने के लिए पोर्टल में की थी छेड़छाड़: एडीजीपी साइबर क्राइम वी. नीरजा

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Sri Mukatsar Sahib Police, Sri Mukatsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 09 Jan 2025

Last updated on: Jan 09, 2025, 00:00 IST

डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर साइबर क्राइम के खिलाफ जारी अभियान के तहत, पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने अनाज खरीद पोर्टल से छेड़छाड़ करने वाले चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर भुगतान संबंधी धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है। वर्णनीय है कि उक्त आरोपी किसानों को की गई फसल की अदायगी को अपने खातों में ट्रांसफर करने के अपराध में शामिल थे।

यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) साइबर क्राइम डिवीजन वी. नीरजा ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मनीश, जसवीर सिंह, अंग्रेज सिंह और बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने धोखाधड़ी करने के लिए इस्तेमाल किए गए डिजिटल उपकरण और राउटर भी बरामद कर लिए हैं।

एडीजीपी वी. नीरजा ने बताया कि उक्त दआरोपी अत्याधुनिक तरीकों की मदद से किसानों के मोबाइल नंबरों को अपने मोबाइल नंबरों से बदलकर किसानों के खातों में आने वाली फसल की अदायगी को धोखे से अपने खातों में ट्रांसफर करते थे और फिर काम हो जाने के बाद किसानों के बैंक खाते की जानकारी को अपडेट कर देते थे। उन्होंने आगे बताया कि अपने इस अपराध का पर्दाफाश होने से बचने के लिए उक्त आरोपी भुगतान की प्रक्रिया के तुरंत बाद खाते के असली विवरण बहाल कर देते थे। 

उन्होंने बताया कि घोटाले में शामिल अन्य दोषियों को पकड़ने के लिए राज्य स्तरीय कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, खाद्य और सिविल आपूर्ति विभाग, पंजाब से शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह सामने आया कि कुछ किसानों को धान के सीजन 2024 के दौरान अपनी फसलों की अदायगी प्राप्त नहीं हुई। 

इस मामले की जांच से पता चला कि इन किसानों को की गई अदायगी विभिन्न व्यक्तियों के अलग-अलग बैंक खातों में जमा हो गई है। एडीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान आईपी रिकॉर्ड और अन्य डेटा और बैंक खातों संबंधी जानकारी को खंगाला गया, जिसमें अनाज खरीद पोर्टल तक अनधिकृत पहुंच और धोखाधड़ी से विभिन्न खातों में फसल की अदायगी ट्रांसफर किए जाने का खुलासा हुआ।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जिला एसएएस नगर से फर्जी पहचान पर एक मोबाइल नंबर और एक मोबाइल उपकरण खरीदा गया था, जिसका उपयोग अनाज खरीद पोर्टल पर किसानों के बैंक खातों के साथ छेड़छाड़ करने के लिए ओटीपी प्राप्त करने के लिए किया गया था। यह गिरोह श्री मुक्तसर साहिब के दूर-दराज इलाकों से अपना काम चला रहा था। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल तक अनधिकृत पहुंच प्राप्त करने और किसानों के बैंक रिकॉर्ड को बदलने के उद्देश्य से आरोपियों ने इंटरनेट कनेक्शन भी लिया हुआ था।

एडीजीपी वी नीरजा ने कहा कि इंस्पेक्टर जुझार सिंह, इंस्पेक्टर दीपक भाटिया और एसआई रणजीत के नेतृत्व वाली साइबर क्राइम डिवीजन की तीन टीमों ने आरोपियों का पता लगाने के लिए विभिन्न ओएसआईएनटी तकनीकों का उपयोग किया, जिसके आधार पर जिला मोगा और जिला श्री मुक्तसर साहिब के क्षेत्रों से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के बारे में पता लगाने के लिए गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने इस मामले में मंडी बोर्ड या खाद्य आपूर्ति विभाग के किसी भी कर्मचारी और आढ़तियों की मिलीभगत को खारिज न करते हुए कहा कि यह संभव है कि कर्मचारियों द्वारा घोटाले के मास्टरमाइंडों के साथ अनाज खरीद पोर्टल के बारे में संवेदनशील और तकनीकी खामियों की जानकारी साझा की गई हो। 

उन्होंने कहा कि इस मामले के बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (आईपीसी) की धारा 318(4), 336(2), 336(3), 338 340(2) और 61(2) और आईटी एक्ट की धारा 66सी और 66डी के तहत थाना स्टेट साइबर क्राइम, पंजाब में एफआईआर दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Sri Mukatsar Sahib Police , Sri Mukatsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD