Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

देश के 50 प्रतिशत ट्रैक्टर, 60 प्रतिशत दोपहिया वाहनो का हरियाणा में होता है निर्माण - डॉ अरविंद शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में व्यापार का सर्वाेत्तम अनुकूल माहौल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 09 Jan 2025

Last updated on: Jan 09, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा को देश में इज आफ डूइंग बिजनेस के लिए सबसे बेहतर स्थान मिला है, जिसकी बदौलत हरियाणा निवेशकों व उद्यमियों का पसंदीदा व्यापारिक स्थान बना है। दुनिया की 500 फार्च्यून कम्पनियों की उपस्थिति हरियाणा की भूमिका को महत्वपूर्ण बनाती है। 

हमें कृषि, मोटरवाहन निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, दवा व विभिन्न विनिर्माण क्षेत्र में योगदान पर गर्व है। उन्होंने कहा कि देश की दो तिहाई यात्री कारों का निर्माण हरियाणा में होता है। देश के 50 प्रतिशत ट्रैक्टर, 60 प्रतिशत दोपहिया वाहन निर्माण करते हुए हरियाणा को देश की वाहन निर्माण राजधानी का दर्जा मिला है।

विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा वीरवार को भुवनेश्वर, उड़ीसा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारम्भ किए गए 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में हरियाणा के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए। सम्मेलन के एक सत्र में 50 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीयों से संवाद करते हुए विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सिलसिलेवार तरीके से शिक्षा, खेल, व्यापार, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों को अवसर उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की व प्रवासी भारतीयों को हरियाणा में आने का न्यौता दिया।

हरियाणा के सहकारिता, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि आज यही हरियाणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में व्यापारिक दृष्टिकोण से देश के विकास और अवसर की भूमि बन गया है, जहां प्रवासी भारतीयों के लिए सड़कों के जाल, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था जैसे अनेकों कारणों से सर्वाेत्तम माहौल देना सम्भव हुआ है। 

मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रवासी भारतीय हमारे राष्ट्र का गौरव हैं, जो भारत की संस्कृति और मूल्यों को दुनिया के हर कोने में ले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा में बीते 10 साल में सड़कों के बिछे जाल क्रांतिकारी परिवर्तन सामने आए हैं। वर्ष 2024-25 के लिए 143 बिलियन की जीएसडीपी के साथ हरियाणा का न केवल, आर्थिक प्रक्षेपवक्र प्रभावशाली है, बल्कि प्रति व्यक्ति आमदनी में देश के शीर्ष 5 राज्यों में होना प्रदेश की समृद्धि व क्षमता को दर्शाता है।

हरियाणा देश का तीसरा बड़ा साफ्टवेयर एक्सपोर्टर बना

डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम आईटी सेवाओं के प्रमुख केंद्र के तौर पर उभरा है, जहां तकरीबन अढ़ाई लाख लोगों को रोजगार देने वाली 450 से अधिक आईटी कम्पनियां के साथ हरियाणा देश का तीसरा बड़ा साफ्टवेयर एक्सपोर्टर बना है। हरियाणा के दवा उद्योग में 4000 करोड़ रुपए के बाजार के साथ 250 से अधिक उद्योग शामिल हैं। 

नवाचार क्षेत्र में हरियाणा अग्रणी के तौर पर उभर रहा है और आज 6066 पंजीकृत स्टार्टअप और 19 यूनिकॉर्न के साथ हरियाणा स्टार्टअप गतिविधि में देश का सबसे बड़ा सातवां राज्य बना है, इसमें द हरियाणा स्टार्टअप पालिसी 2022 ने बड़ा योगदान दिया है। मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा अपनी प्रगति पर गर्व करता है और हरियाणवीं प्रवासी की अमूल्य भूमिका को पहचानता है, क्योंकि वो वैश्विक स्तर पर हरियाणा की संस्कृति, प्रतिभा और नवाचार के अम्बेसडर हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने विदेशी सहयोग विभाग की स्थापना भी की है, यह केंद्र दुनियाभर में हरियाणवियों को उनकी जडों से जोड़ने वाले केंद्र के तौर पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम हरियाणवीं प्रवासियों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस से प्रेरित एक कार्यक्रम हरियाणवीं महोत्सव की शुरुआत कर रहे हैं।

डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि 18वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में एक हरियाणवीं सभा, प्रवासी भारतीयों से विचारों व सुझावों को इकट्ठा करने का काम कर रही है, जहां वैश्विक स्तर पर बेहतरीन काम करने वाले हरियाणवीं लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से हमारा उद्देश्य हरियाणवीं लोगों के बीच गर्व व अपनेपन की भावना को बढ़ावा देना है। 

उन्होंने प्रवासी भारतीयों को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की तरफ से हरियाणा आने का न्यौता देते हुए कहा कि हम मिलकर हरियाणा को न केवल, एक बेहतरीन आर्थिक केंद्र बनाएंगे, अपितु सांस्कृतिक गौरव व एकता का केंद्र भी बनाएंगे।

 

Tags: Dr. Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD