Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

80 फीसदी सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण मानव त्रुटियां – अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jan 2025

Last updated on: Jan 09, 2025, 00:00 IST

परिवहन व्यवस्था को सुधारना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं,  हरियाणा के परिवहन,ऊर्जा एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने यह बात दिल्ली दौरे के बाद चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने परिवहन सुधार और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

श्री अनिल विज ने बताया कि दिल्ली में आयोजित बैठक में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता मे विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में सड़क दुर्घटनाओं और परिवहन सुधार के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण मानव त्रुटियां हैं, जिनमें ड्राइवरों की अत्यधिक थकान एक बड़ी समस्या है। 

उन्होंने सुझाव दिया कि सड़कों के किनारे आरामगृह बनाए जाएं, जहां ड्राइवर आराम कर सकें और खाने-पीने की बेहतर सुविधाएं मिलें। हरियाणा टूरिज्म के साथ मिलकर सार्वजनिक परिवहन में गुणवत्तापूर्ण भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराने पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे की तर्ज पर खानपान सेवाओं को सुधारने के लिए अध्ययन किया जा रहा है।

आल इंडिया रोड ट्रांसपोर्टर्स के साथ  हुई बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि उनको निर्देश दिए गए हैं कि गाड़ियों की ओवरलोडिंग रोकें। नई सड़कों और राजमार्गों के निर्माण पर श्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान  सरकार के कार्यकाल में हरियाणा में सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया गया है। नई सड़कों ने राज्य की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाया है, जिससे आर्थिक विकास को गति मिली है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। श्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की दिशा बदलते हुए काम करने की राजनीति शुरू की है । वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के उनके संकल्प को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

दिल्ली में आगामी चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में हमने भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहराकर शंखनाद कर दिया है और हमने अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा सारे देश के लिए छोड़ दिया है तथा यह जहां-जहां जाएगा सभी जगह भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी। उन्होंने कहा कि यहां के बाद महाराष्ट्र का चुनाव हुआ, वहां पर भारतीय जनता पार्टी की विजय हुई और अब दिल्ली के चुनाव होने जा रहे हैं दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह एक झूठी और धोखेबाज पार्टी है। इस पार्टी के सभी नेता अन्ना हजारे के आंदोलन से निकले है जो भ्रष्टाचार में लिप्त है। उस आंदोलन मे राजनीति पार्टी बनाने का कोई एजेंडा नहीं था। जनता सब कुछ जानती है और इस पार्टी का दिल्ली चुनाव में कोई भविष्य नहीं है।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD