Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लोहगढ़ में जल्द बनेगा विश्वस्तरीय बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री की संयुक्त अध्यक्षता में लोहगढ़ परियोजना विकास समिति की बैठक हुई आयोजित

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing & Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing & Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party,Nayab Singh Saini, Dr. Arvind Kumar Sharma, Subhash Sudha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jan 2025

Last updated on: Jan 06, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन और शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज लोहगढ़ परियोजना विकास समिति की बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। समिति का गठन यमुनानगर जिले के लोहगढ़ में बनने वाले विश्वस्तरीय बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के विकास की देखरेख के लिए किया गया है।  

उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार ने लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक की प्रगति की निगरानी के लिए लोहगढ़ परियोजना विकास समिति का गठन किया है। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल समिति के मुख्य संरक्षक, जबकि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इसके अध्यक्ष हैं।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक की स्थापना की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि इस विश्वस्तरीय विरासत स्मारक का जल्द से जल्द निर्माण सुनिश्चित कर इसे जनता को समर्पित किया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने  कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का निर्माण मुख्य रूप से उनकी  जीवनी पर  केंद्रित होना चाहिए, जिसमें उनकी बहादुरी और बलिदान की वीरगाथा की झलक हो। 

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्मारक में बाबा बंदा सिंह बहादुर सहित  देश भर में मुगलों के खिलाफ अन्य सिख गुरुओं द्वारा लड़ी गई लड़ाइयों को समर्पित एक संग्रहालय का भी निर्माण होना चाहिए। स्मारक के डिजाइन का उद्देश्य जनता, विशेष रूप से युवा पीढ़ी को वीर बाबा बंदा सिंह बहादुर के इतिहास और वीरतापूर्ण योगदान के बारे में शिक्षित करना होना चाहिए। 

इसके अलावा, उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्मारक की स्थापना में अतीत में प्रचलित रहे पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट को भी बढ़ावा देने की ओर भी ध्यान केंद्रित होना चाहिए। बैठक में बताया गया कि इस परियोजना का निर्माण  दो चरणों में किया जाएगा । पहले चरण में  लगभग 74 करोड़ रुपये की लागत से  किले के जीर्णोद्धार और संवर्धन, किलेनुमा दीवार का निर्माण, प्रवेश द्वार, नानकशाही सिक्का का निर्माण, साइट का भूनिर्माण और स्मारक का निर्माण किया जाएगा। 

इसके अलावा, एक अत्याधुनिक संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बाबा बंदा सिंह बहादुर की जीवन गाथा को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर पर्यटकों  के लिए एक अनूठा अनुभव तैयार किया जाएगा। बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा स्थापित 'सिख राज' की पहली राजधानी लोहगढ़ में स्थापित होने वाला यह स्मारक  उनकी असाधारण बहादुरी, वीरता और बलिदान की कहानी को फिर से जीवंत करेगा।

कुरुक्षेत्र के पिपली में तीन एकड़ भूमि पर सिख संस्कृति को संरक्षित और समृद्ध करने के लिए भव्य सिख संग्रहालय का भी होगा निर्माण

इसके बाद, कुरुक्षेत्र जिले में सिख संग्रहालय की स्थापना पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि यदि हरियाणा में कोई ऐसा स्थान है जहाँ गुरुओं के चरण सबसे अधिक पड़े हैं तो वो कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कुरुक्षेत्र के पिपली में तीन एकड़ भूमि पर सिख संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित एक भव्य सिख  संग्रहालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं के मूल्यों और आदर्शों से प्रेरित यह संग्रहालय भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के भंडार के रूप में कार्य करेगा।

बैठक में पर्यटन मंत्री श्री अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री श्री कंवर पाल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण  गुप्ता, धरोहर एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रन, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री यशपाल यादव, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री बी.बी. भारती, पूर्व सांसद सरदार तरलोचन सिंह, सिख इतिहासकार एवं हरियाणा राज्य जैव-विविधता बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जसपाल सिंह, सिग्मा ग्रुप के चेयरमैन सरदार जगदीप सिंह चड्ढा, ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing & Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing & Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Nayab Singh Saini , Dr. Arvind Kumar Sharma , Subhash Sudha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD