Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

पंजाब को कूड़ा मुक्त बनाने की पहल : खन्ना में डोर-टू-डोर कलेक्शन और सेग्रीगेशन प्लांट का शुभारंभ

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खन्ना , 06 Jan 2025

Last updated on: Jan 06, 2025, 00:00 IST

पंजाब के पर्यटन, सांस्कृतिक मामलों, पूंजी निवेश प्रोत्साहन, उद्योग और वाणिज्य, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब को कूड़ा मुक्त करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत खन्ना शहर से की है। खन्ना में उन्होंने आज डोर-टू-डोर कलेक्शन और सेग्रीगेशन प्लांट का उद्घाटन किया।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि इस पायलट प्रोजेक्ट पर 4 करोड़ रुपये की लागत आई है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को एक साल के लिए शुरू किया गया है। इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे पंजाब के अन्य क्षेत्रों में भी शुरू किया जाएगा।

अधिक जानकारी देते हुए सौंद ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है और इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए पंजाब का पहला पायलट प्रोजेक्ट खन्ना शहर से शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि खन्ना शहर के हर वार्ड के प्रत्येक घर से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके उठाया जाएगा।

सौंद ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के साथ खन्ना शहर के किसी भी अन्य स्थान पर कूड़ा नहीं डाला जाएगा। इससे खन्ना शहर के सभी वार्डों से कूड़ा समाप्त हो जाएगा और शहर की सूरत सुंदर और आकर्षक दिखेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत खन्ना शहर के सभी आवासीय/व्यावसायिक/रेहड़ी फड़ी वालों को एक यूजर नंबर जारी किया जाएगा और इसे एक ऐप से जोड़ा जाएगा। 

कूड़ा इकट्ठा करने का बहुत ही मामूली बिल हर यूजर को मोबाइल पर मैसेज के जरिए भेजा जाएगा। तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आगे बताया कि शहरवासी यूजर चार्जेज को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अदा कर सकते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस संबंध में एक शिकायत सेल भी स्थापित किया गया है, जिसका टोल-फ्री नंबर 1800-121-5721 है। 

उन्होंने बताया कि इस टोल-फ्री नंबर पर कूड़े से संबंधित किसी भी शिकायत पर 60 मिनट के भीतर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि खन्ना शहर में कूड़ा उठाने वाले सभी वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग होगी। इन वाहनों का विवरण स्थापित कंट्रोल रूम की स्क्रीन पर लाइव दिखाई देगा कि कौन सा वाहन खन्ना शहर के किस वार्ड से कूड़ा उठा रहा है।

सौंद ने कहा कि उनका सपना था कि खन्ना शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जाए। इसी उद्देश्य से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने इस अनोखे काम के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट के अन्य साथियों द्वारा दिए गए भरपूर सहयोग का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसकी कापी न केवल पूरे पंजाब में की जाएगी, बल्कि भारत के अन्य राज्य भी पंजाब से प्रेरणा लेंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत कूड़े को अलग-अलग (सेग्रीगेशन) करने के बाद गीले कूड़े से खाद बनाई जाएगी और प्लास्टिक के कचरे से बिजली उत्पन्न की जाएगी।

सौंद ने खन्ना निवासियों से इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने की अपील की, ताकि इसके बाद इसे पंजाब के अन्य क्षेत्रों में भी शुरू किया जा सके और पंजाब को कूड़ा मुक्त कर ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम उठाया जा सके।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD