Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

प्रदेश सरकार ढली-नारकंडा सड़क को फोर लेन बनाने के लिए प्रयासरत : सुखविंद्र सिंह सुक्खू फागू में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भवन का उद्घाटन

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal,Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Dhaniram Shandil, Naresh Chauhan,Anirudh Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 04 Jan 2025

Last updated on: Jan 04, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के फागू में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ढली-नारकंडा सड़क को फोर लेन राजमार्ग बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है, जिसमें सुरंगों के निर्माण का प्रावधान भी शामिल होगा। फोर लेन राजमार्ग के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और किसान-बागवान भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने मशोबरा-भेकल्टी सड़क को सुदृढ़ करने का भी आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और फागू क्षेत्र को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फागू-सरीवण सड़क के लिए 25 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष बल दे रही है और इसके दृष्टिगत अनेक पहल की गई हैं। 

किसानों और ग्रामीणों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं 40 रुपये प्रति किलोग्राम और मक्का 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सेब उत्पादकों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए भी विभिन्न कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग किया जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की और अनेक नीतिगत बदलाव किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में शराब से 600 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने शराब नीलामी सुधारों के माध्यम से केवल एक साल में इतना राजस्व प्राप्त किया है। सरकार का लक्ष्य व्यवस्था परिवर्तन लाकर हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने फागू में विश्राम गृह समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने पिछले 12 वर्षों से उनका व्यापक समर्थन किया है और वर्तमान सरकार ने क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 35 सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मनरेगा के तहत दिहाड़ी में 60 रुपये की एतिहासिक वृद्धि की है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान, ओएसडी रितेश कपरेट व सौरभ चौहान, उपायुक्त अनुपम कश्यप, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Dhaniram Shandil , Naresh Chauhan , Anirudh Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD