Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

5,000 रुपए की रिश्वत लेता ए.एस.आई. विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

आरोपी ने पहले भी शिकायतकर्ता का पक्ष लेने के बदले 1,500 रुपए की रिश्वत ली थी

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Kapurthala Police, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 01 Jan 2025

Last updated on: Jan 01, 2025, 00:00 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी-2, कपूरथला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) मनजीत सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ यह मामला कपूरथला जिले के फत्तूढींगा निवासी गुरजीत कौर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। 

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया था कि उक्त आरोपी ने थाने में की गई शिकायत की प्रति और उसके द्वारा शिकायतकर्ताओं के साथ किए गए समझौते की कॉपियां उपलब्ध करवाने के बदले 5,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता गुरजीत कौर ने आगे बताया कि आरोपी ए.एस.आई. ने उक्त पुलिस शिकायत का निपटारा उसके पक्ष में करने के लिए पहले ही 1,500 ले लिए थे।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। इस दौरान उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Kapurthala Police , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD