Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आयोग ने 107 दिनों में अभ्यर्थियों के हित में किये कार्य : चेयरमैन हिम्मत सिंह

Himmat Singh, Haryana Staff Selection Commission,HSSC, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Dec 2024

Last updated on: Dec 30, 2024, 00:00 IST

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि उन्होंने  8 जून 2024 को आयोग का पदभार ग्रहण किया, जिसके बाद 18 जुलाई 2024 को आयोग का पुनर्गठन हुआ। आयोग ने इस वर्ष कुल 56830 अभ्यर्थियों के परिणाम जारी किए जिसमें वर्तमान आयोग द्वारा लगभग 36000 परिणाम  घोषित किए गए यह उपलब्धि आयोग ने मात्र 56 कार्यदिवस में प्राप्त की।

आयोग चेयरमैन हिम्मत सिंह सोमवार को हरियाणा निवास में प्रेस वार्ता को संबोधित कर थे। चेयरमैन ने आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि  सोशल मीडिया का प्रयोग कर अभ्यर्थियों को जागरूक किया एवं अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से जोड़ा गया। 

उन्होंने कहा कि आयोग में पहली बार ऐसा हुआ है कि आयोग के किसी भी पदाधिकारी से कोई भी अभ्यार्थी अपनी शिकायत को लेकर फोन अथवा मैसेज के माध्यम से बात कर सकता है। उन्होंने कहा कि आयोग ने  कोर्ट में अटकी हुई भर्तियों पर  अभ्यर्थियों के हित में मजबूती से अपना पक्ष रखा। 

आयोग द्वारा निकाली गई 24000 भर्तियों के परिणाम पर 266 केस और टीजीटी परीक्षा परिणाम पर 418 केस दायर हुए जिसपर आयोग तीव्रता से कार्यवाही कर रहा है। आयोग ने मात्र 56 दिन में 28 परीक्षाओं को सम्पन्न कराया । आयोग द्वारा अब बची हुई परीक्षाएं भी जल्द आयोजित कराई जाएंगी। 

राज्य में सबसे बड़ा परिणाम 24000 अभ्यर्थियों का  जारी किया गया ।

प्रति वर्ष की अपेक्षा में इस वर्ष कुल 56830, सबसे ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया गया है। प्रति वर्ष के अनुसार डेटा इस प्रकार है: 2015 में 2780 पदों पर, 2016 में 2229 पदों पर, 2017 में 8403 पदों पर, 2018 में 20141 पदों पर, 2019 में 34649 पदों पर 2020 में 8694 पदों पर, 2021 में 3651 पदों पर, 2022 में 16366 पदों पर, 2023 में 838 पदों पर चयन हुआ। 

उन्होंने कहा कि आयोग में पहली बार ऐसा हुआ है कि आयोग के चेयरमैन स्वयं आयोग के गेट पर आकर अभ्यर्थियों की शिकायत को सुनते है एवं उन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित भी किया जाता है। चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि आयोग द्वारा भविष्य के लिए योजना बनाई है जिसके तहत वार्षिक परीक्षा कैलेंडर बनाएंगे। 

शिकायत हेतु ग्रीवेंस पोर्टल लॉन्च होगा जिस पर निस्तारण का समय तय होगा एवं अभ्यर्थियों को हर एक प्रतिक्रिया की जानकारी मैसेज द्वारा समय समय पर मिलती रहेगी यदि कोई अभ्यर्थी हमारे दिए गए निस्तारण से सहमत नहीं होगा तो वह उस शिकायत पर पुनः शिकायत करने में सक्षम होगा। कोर्ट केस के लिए समाधान शिविर लगाए जाएंगे। अभ्यर्थियों हेतु OTR (One Time Registration) का प्रावधान लाया जाएगा। 

सरकार को रिपोर्ट पेश कर CET नई पॉलिसी में संशोधन कर लागू करवाना परन्तु नई पॉलिसी सुधार कुछ पोस्टों पर लागू नहीं होंगी। पेंडिंग परीक्षाओं को कराना एवं बचे हुए रिजल्ट्स को जारी करना। विभागों से सामंजस्य बनाकर ज्वाइनिंग से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जायेगा।उन्होंने कहा कि आयोग का पूर्ण प्रयास है कि हर एक अभ्यर्थी को कोर्ट और आयोग जाने की आवश्यकता न हो ,हर एक जानकारी उनको सरलता से मिलती रहे एवं घर बैठे शिकायतों का निस्तारण हो।

इस मौके पर आयोग सदस्य भूपेंद्र सिंह चौहान, कपिल अत्रेजा, अमर सिंह एवं सुभाष चंदर आयोग के सचिव विनय कुमार, OSD शंभु राठी, समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Himmat Singh , Haryana Staff Selection Commission , HSSC , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD