Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस ने इन हमलों के मास्टरमाइंड समेत पाकिस्तान समर्थित बी के आई आतंकवादी मॉड्यूल के पांच सदस्य गिरफ्तार किए

पुलिस टीमों ने 9 एमएम ग्लॉक सहित दो पिस्तौल बरामद की

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Batala Police, Batala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला , 29 Dec 2024

Last updated on: Dec 29, 2024, 00:00 IST

पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान-आई एस आई समर्थित एक और आतंकवादी मॉड्यूल के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनमें बटाला और गुरदासपुर के पुलिस संस्थानों पर हैंड ग्रेनेड हमलों का मास्टरमाइंड अभिजोत सिंह भी शामिल है, को गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।उल्लेखनीय है कि यह मॉड्यूल विदेश आधारित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया और शमशेर उर्फ हनी द्वारा चलाया जा रहा था, जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी के आ ई) द्वारा संचालित था। यह जानकारी पंजाब के निदेशक जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

डीजीपी ने बताया कि इस मॉड्यूल का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य में पुलिस संस्थानों पर हुए हमलों के सभी राज सुलझा लिए हैं। गिरफ्तार किए गए बाकी चार व्यक्तियों की पहचान कुलजीत सिंह, रोहित उर्फ घेसी, शुभम और गुरजिंदर सिंह उर्फ राजा के रूप में हुई है, जो सभी बटाला के किला लाल सिंह के निवासी हैं। पुलिस टीमों ने इनकी गिरफ्तारी से दो पिस्तौल बरामद की, जिनमें एक 9 एमएम ग्लॉक और एक .32 बोर पिस्तौल शामिल है।

यह सफलता बटाला के घनीये के बंगर पुलिस स्टेशन पर 12 दिसंबर को रात 10:20 बजे और 20 दिसंबर को रात 9:30 बजे गुरदासपुर की वडाला बंगर पुलिस चौकी पर हुए हमलों के बाद मिली। इन घटनाओं के बाद, आतंकवादी संगठन बी के आई  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विभिन्न पोस्टों के माध्यम से इन आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी ली थी।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जब आरोपी अभिजोत सिंह और कुलजीत सिंह को रिकवरी के लिए ले जाया गया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से भागने की कोशिश की। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की, जिससे दोनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले के अगले-पीछे संबंध स्थापित करने और इस पूरे आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है। इस संबंध में और जानकारी देते हुए डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस संस्थानों पर हुए हमलों के बाद बटाला पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि तकनीकी और मानव खुफिया के आधार पर, एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर की निगरानी में पुलिस टीमों ने सभी आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी की उम्मीद है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Batala Police , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD