Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देश के पहले सिख प्रधानमंत्री को राजघाट पर जगह न देकर किया अपमान – गुरजीत सिंह औजला

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 28 Dec 2024

Last updated on: Dec 28, 2024, 00:00 IST

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और पहले सिख प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट पर ना करके केंद्र सरकार ने उनका अपमान किया है। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इससे ना केवल डा.मनमोहन सिंह का अपमान हुआ है बल्कि सिखों के प्रति भी बीजेपी की भावनाएं जाहिर हुई हैं।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को निगमबोध पर करने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि डा.मनमोहन सिंह वह प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश की डूबती अर्थव्यवस्था को पार लगाया था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी उनकी सूझ बूझ का लोहा मानते थे और उन्हें अपना गुरु मानते थे। 

डा.मनमोहन सिंह ने देश को उन बुलंदियों पर पहुंचाया था जहां आम इंसान सोच भी नहीं सकता। 1991 के पहले के भारत और उसके बाद के भारत में जमीन आसमान का फर्क है जिसका सारा श्रेय डा.मनमोहन सिंह को जाता है। ऐसी महान शख्सियत जिन्हें पूरी दुनियां में लोग बेहद सम्मानीय निगाहों से देखते थे और हैं उनके साथ अपने ही देश में धोखा किया गया है। 

दस साल तक देश की बागडोर संभालने वाले देश के प्रधानमंत्री को राजघाट पर जगह ना देकर बीजेपी ने साबित कर दिया है कि उनके मन में सिखों के प्रति बेहद नफरत है। उन्होंने कहा कि आज तक सभी प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजघाट पर किया गया लेकिन महान अर्थशास्त्री और देश के भले के  लिए कठिन से कठिन फैसले लेने वाले डा.मनमोहन सिंह को निगमबोध पर ले जाकर बीजेपी ने अपने तानाशाह रवैए को भी दिखाया है। 

उनका चेहरा लोगों के सामने नंगा हो गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमेशा ही सिखों के साथ ऐसा व्यवहार किया है लेकिन आज उन्होंने देश के महान सपूत के साथ भी ऐसा व्यवहार करके सिखों के मन को ठेस पहुंचाई है।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD