Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डा.मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन को परिवार सहित पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

त सिंह औजला हिंदू कालेज की तरफ से भी भेंट किए श्रद्धासुमन

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 28 Dec 2024

Last updated on: Dec 28, 2024, 00:00 IST

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शनों के लिए सांसद गुरजीत सिंह औजला ने परिवार सहित उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। दिल्ली स्थित आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में रखे डा. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर सांसद औजला ने अमृतसर व हिंदू कालेज की तरफ से भी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व विधायक जुगल किशोऱ शर्मा, पूर्व डा.राज कुमार वेरका, सांसद औजला की पत्नी अनदलीब कौर औजला और उनका बेटा बाबर औजला मौजूद रहे। 

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने नम आंखों से पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री को अंतिम विदाई दी। सांसद औजला ने कहा कि डा.मनमोहन सिंह उनके लिए हमेशा मार्गदर्शक रहे हैं। उनकी छत्र छाया में ही उन्होंने राजनीति के गुर सीखे वहीं अमृतसर के प्रति डा.मनमोहन सिंह का प्यार हमेशा उन्हें प्रेरित करता रहा है। गुरु नगरी से उनका खास संबंध रहा है और वह हमेशा यहां के लिए नई योजनाएं लाने की बात करते थे। 

सांसद औजला ने कहा कि डा.मनमोहन सिंह ने उनके लोकसभा चुनावों के दौरान भी उनके लिए और अमृतसर के लोगों के लिए संदेश भेजा था। वह हमेशा उन्हें सकारात्मक सीख देते थे और जब भी उनसे मुलाकात होती थी तो उनमें गुरु नगरी के प्रति दुगुने उत्साह से काम करने की ललक पैदा होती थी। सांसद औजला ने कहा कि वह ना केवल खुद बल्कि उनके परिवार का हर सदस्य डा.मनमोहन सिंह के जीवन से और उनकी सादगी से प्रभावित है और उनकी सीख जिंदगी भर उनके साथ चलेगी। 

सांसद औजला ने कहा कि अमृतसर के हिंदू कालेज से डा.मनमोहन सिंह ने अपनी शिक्षा पूरी की थी इसीलिए उनकी तरफ से और गुरु नगरी के हर नागरिक की तरफ से भी उन्होंने डा. साहिब को श्रद्धा के फूल अर्पित किए हैं और कामना करते हैं कि परमात्मा उन्हें अपने चरणों में निवास दे।

  

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD