Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुशासन दिवस के अवसर पर डीजीपी उत्तम सेवा के 7 तथा 25 अन्य पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

पंचकूला में किया गया सम्मान समारोह का आयोजन, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 25 Dec 2024

Last updated on: Dec 25, 2024, 00:00 IST

सुशासन दिवस के अवसर पर आज पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित स्टेट एमरजैंसी रिस्पांस सेंटर में पुलिसकर्मियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान श्री कपूर ने ड्यूटी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। 

समारोह में डीजीपी उत्तम सेवा मेडल प्राप्त करने वाले 7 पुलिसकर्मियों तथा हरियाणा 112 के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 25 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हरियाणा पुलिस की ईआरवी का रिस्पांस टाइम अब घटकर औसतन 6.52 मिनट तक पहुंच गया है, जिसका मतलब है कि हरियाणा पुलिस की टीम सूचना प्राप्ति के लगभग 7 मिनट के अंदर व्यक्ति की मदद के लिए पहुंच जाती है। 

उन्होंने समारोह में उपस्थित कम्युनिकेशन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पास हरियाणा 112 पर आने वाला प्रत्येक फोन महत्वपूर्ण है, क्योंकि लोग बहुत ज्यादा परेशानी में ही हमें फोन करते हैं, ऐसे में हमारे मन मस्तिष्क में केवल यही बात होनी चाहिए कि हमें व्यक्ति की सहायता करनी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी के लिए उसकी कर्मभूमि ही उसका सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है, इसलिए हम सभी को अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभानी चाहिए। 

श्री कपूर ने इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि वे ड्यूटी के दौरान सड़कों पर अपनी मौजूदगी बढ़ाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर उससे पूछताछ अवश्य करें। इससे लोगों विशेषकर महिलाओं में सुरक्षा की भावना को बल मिलेगा। हरियाणा पुलिस द्वारा ईआरवी की संख्या बढ़ाने को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने समारोह में सभी पदक विजेताओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। 

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ह्यूमन राइट एंड लिटीगेशन अजय सिंघल, राज्य अपराध शाखा की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आधुनिकीकरण एवं कल्याण अमिताभ सिंह ढिल्लो, सीआईडी प्रमुख सौरभ सिंह और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ईआरएसएस हरदीप दून उपस्थित थे।

 

Tags: Shatrujeet Kapur , Haryana Police , Haryana , DGP Haryana , Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD