Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी के बीच किया जाएगा मेट्रो विस्तारीकरण : नायब सिंह सैनी

मेट्रो विस्तारीकरण पर कुल 5452.72 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगें - मुख्यमंत्री

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Vivek Joshi, Gurugram, Rao Narbir Singh, Gurugram Metro Rail Limited, Communication-Based Train Control, Bimla Chaudhary, Chander Shekhar Khare, Gurugram Metro Rail Ltd
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरूग्राम , 24 Dec 2024

Last updated on: Dec 24, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि गुरूग्रामवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुरूग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर से रेलवे स्टेशन, सैक्टर-22 व साइबर सिटी के बीच मैट्रो विस्तारीकरण किया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 5452.72 करोड रूपए खर्च किए जाएंगें। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में मेट्रो विस्तारीकरण का निर्माण कार्य आगामी 1 मई, 2025 से शुरू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी आज यहां गुरुग्राम में उनकी अध्यक्षता में गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर से रेलवे स्टेशन, सेक्टर-22 व साइबर सिटी के बीच मेट्रो विस्तारीकरण के लिए आयोजित एक बैठक में दी। इस मौके पर उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह व पूर्व विधायक बिमला चौधरी भी उपस्थित रहीं।

मेट्रो विस्तारीकरण का कार्य 4 साल में पूरा होगा

बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि मेट्रो विस्तारीकरण का कार्य 4 साल में पूरा होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मेट्रो के कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जाए। 

इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को मेट्रो निर्माण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो और यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे, उस संबंध में भी बेहतरीन योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि जब भी कोई बड़ा निर्माण इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया जाता है, तो वह लंबे समय तक चले और लोगों को लाभ मिले, ऐसी योजना अधिकारियों को बनानी चाहिए।

यह मेट्रो सीबीटीसी सिग्नल पर आधारित होगी तथा अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि इस परियोजना पर केन्द्र सरकार द्वारा 896.19 करोड़ रुपए तथा हरियाणा सरकार की ओर से 4556.53 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगें। इस परियोजना के अंतर्गत मीडियम मेट्रो को स्थापित किया जाएगा तथा यह स्टैण्डर्ड गेज पर संचालित होगी। इसके अलावा, यह मैट्रो सीबीटीसी अर्थात कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिग्नल पर आधारित होगी तथा अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। 

शुरुआत में इस मेट्रो कनेक्टिविटी में 3 कोच लगाए जाएंगे तथा उसके बाद इसे 6 कोच तक बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री को बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि मेट्रो विस्तारीकरण के निर्माण के दौरान पांच अंडरपास और फ्लाईओवर भी बनाए जाने हैं।

28.50 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो रेल लाइन पर कुल 27 स्टेशन होंगे

बैठक में बताया गया कि मिलेनियम सिटी से साइबर सिटी, गुरूग्राम के बीच चलने वाली मैट्रो रेल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को हरियाणा सरकार तथा केन्द्र सरकार से मंजूरी प्रदान की जा चुकी है तथा इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 16 फरवरी, 2024 को रेवाड़ी में रखी गई थी। बैठक में बताया गया कि 28.50 किलोमीटर लंबी इस मैट्रो रेल लाईन पर कुल 27 स्टेशन होंगें तथा एक डिपो भी निर्मित किया जाएगा जिसमें से 8 स्टेशन मॉडल स्टेशन होंगे।

जीयोटैक्नीकल इन्वेस्टिगेशन के लिए पहले पैकेज-1 (13 किलोमीटर) का कार्य पूरा

बैठक में बताया गया कि इस मैट्रो परियोजना को स्थापित करने के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड द्वारा 20 अति आवश्यक पदों पर प्रतिनियुक्ति या तत्काल समावेश के आधार पर पात्र उम्मीदवारों को उनके मूल विभाग के नियम व शर्ताें के आधार पर चिन्हित कर रखने की कवायद जारी है। इसी प्रकार, जियो टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन के लिए पहले पैकेज-1 (13 किलोमीटर) का कार्य पूरा हो चुका है जबकि सिविल, आर्किटेक्चर और ई व एम का कार्य आरंभ कर दिया गया है। 

इस परियोजना के तहत डिपो तैयार करने के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने तथा पहले सिविल पैकेज (मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तथा सैक्टर-101 द्वारका, लगभग कुल लंबाई 13 किलोमीटर) के लिए 31 जनवरी, 2025 तक टेंडर मंगवाए जाएंगेे। इसी प्रकार, दूसरे सिविल पैकेज (सैक्टर-9 से साइबर सिटी, लगभग 13 किलोमीटर) के लिए 15 फरवरी, 2025 तक टेंडर मंगवाए जाएंगें।

मैट्रो विस्तारीकरण परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए कार्यकारी समिति व समन्वय समिति का भी गठन

बैठक में बताया गया कि इस मैट्रो विस्तारीकरण परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए एक कार्यकारी समिति व एक समन्वय समिति का भी गठन किया गया है, जो इस परियोजना को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए दिन-प्रतिदिन आने वाले विभिन्न समन्वय मुद्दों का निष्पादन करेगी।

10 औद्योगिक शहर बसाने को लेकर बैठक में हुई चर्चा

बैठक के दौरान वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा अपने संकल्प पत्र में 10 औद्योगिक शहर बसाने को लेकर किए गए संकल्प के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया की कुंडली- मानेसर- पलवल एक्सप्रेसवे के साथ पंचग्राम योजना विचाराधीन है और इस संबंध में विभिन्न कई निर्णय लिए जाने हैं।

शहरों में औद्योगिक, आवासीय, इंफ्रास्ट्रक्चर और वाणिज्यिक इत्यादि सभी प्रकार की गतिविधियां उपलब्ध होनी चाहिए - मुख्यमंत्री

इस पर, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हमें 10 ऐसे शहर पूरे राज्य के सभी राजमार्गों के नजदीक बसाने चाहिए, जहां पर लोगों को रोजगार मिले और निवेशक अपने निवेश को आसानी से लेकर आ सके। इन शहरों में औद्योगिक, आवासीय, इंफ्रास्ट्रक्चर और वाणिज्यिक इत्यादि सभी प्रकार की गतिविधियां उपलब्ध होनी चाहिए।

अधिकारियों को निर्देश, निवेशक को निवेश के लिए तुरंत मिले सभी स्वीकृतियां - मुख्यमंत्री

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब भी कोई निवेशक हरियाणा में अपने निवेश को लेकर कोई भी आवेदन करता है तो उसके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सभी प्रकार की स्वीकृतियां तुरंत दिलवाई जानी चाहिए और इस संबंध में एक अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में लगाना चाहिए ताकि निवेशक को किसी भी प्रकार से कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े।

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ऑनलाइन मोड से बैठक में जुड़े, 10 मॉडल औद्योगिक शहर बसाए जाने को लेकर योजना तैयार करने के लिए दिया आश्वासन

बैठक के दौरान ऑनलाइन मोड के माध्यम से मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वे इस प्रकार से योजना बनाएं कि 10 मॉडल औद्योगिक शहर बसाए जा सके और उनमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि इस योजना को तैयार करके आगामी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी लाया जाए।

इस मौके पर मुख्य सचिव श्री विवेक जोशी, पूर्व मुख्य सचिव और प्रिंसिपल एडवाइजर जीएमडीए श्री डी एस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए के सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री डी. सुरेश, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री श्यामल मिश्रा, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के एमडी श्री चंद्रशेखर खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Vivek Joshi , Gurugram , Rao Narbir Singh , Gurugram Metro Rail Limited , Communication-Based Train Control , Bimla Chaudhary , Chander Shekhar Khare , Gurugram Metro Rail Ltd

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD