कांग्रेस के सीनियर नेता और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी से मिलने आज अमृतसर से नगर निगम के विजेता पार्षद मिलने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के सीनियर लीडर्स व पूर्व विधायक डा.राज कुमार वेरका, पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा और पूर्व विधायक सुनील दत्ती भी मौजूद रहे। जहां पार्षदों को सम्मानित करते हुए दिनेश बस्सी ने कहा कि गुरु नगरी का अगला मेयर ईमानदार छवि का होगा जो कि सभी के साथ मिलकर शहर की नुहार बदल देगा। जल्दी ही कांग्रेस हाईकमांड मेयर के नाम का खुलासा करेगी।
दिनेश बस्सी ने ईस्ट हल्के से पहुंचे और अन्य हल्कों से आए पार्षदों का स्वागत किया और उनके साथ बैठक करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि कांग्रेस देश का भविष्य बदलने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। जिसके लिए अब लोग भी उनका साथ दे रहे हैं और कांग्रेस ने निकाय चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि लोगों का विश्वास अभी भी कांग्रेस पर कायम है।
उन्होंने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस की जीत के बाद अब शहर के मेयर के लिए कवायद शुरु हो चुकी है। अब शहर को कांग्रेस का बेहद ईमानदार छवि का मेयर मिलेगा जो कि गुरु नगरी की समस्याओं को हल करने में अहम रोल अदा करेगा। दिनेश बस्सी ने पार्षदों से कहा कि वह अब इसी तरह लोगों का विश्वास बनाए रखें और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को जीत हासिल करवाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों का प्यार उन्हें एक बार फिर से सत्ता पर काबिज करेगा और देश के भविष्य को सुनहरी करेगा।
इस मौके पर संदीप शाह वार्ड नं. 6, डॉ. शोभित कौर वार्ड नंबर 9, राजकंवलप्रीत सिंह लक्की वार्ड नं. 14, नवदीप सिंह हुंदल जी वार्ड नंबर 18, गगन वल्लाह जी वार्ड नंबर. 20, बलप्रीत सिंह रॉजर भाटिया वार्ड नं. 21, शिन्दर बिडलान जी. वार्ड नं. 22, राजीव छाबड़ा वार्ड नं. 29, राजबीर सिंह राजू जी वार्ड नं. 32, शिवानी शर्मा वार्ड नंबर 35, रम्मी जी वार्ड नं. 80 सहित अन्य साथी भी उपस्थित थे।