Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बाबा साहेब अंबेदकर को अपशब्द बोलने पर इस्तीफा दे गृह मंत्री – गुरजीत सिंह औजला

तानाशाह के रुप में चल रही है सरकार

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 22 Dec 2024

Last updated on: Dec 22, 2024, 00:00 IST

बाबा साहेब भीम राव अंबेदकर जी को अपशब्द बोलने पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है। सांसद गुरजीत सिंह औजला में कहा कि बीजेपी तानाशाह सरकार बना रही है और संविधान को कुचल रही है। चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद प्रेस वार्ता करते हुए सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि देश का संविधान लोगों को जीने और न्याय देने का काम करता है और यह सिर्फ एक डाक्यूमेंट नहीं है बल्कि समूचे देश के लोगों के लिए एक न्यायपत्र है और इसे बनाने वाला सम्मानीय है। 

लेकिन बीजेपी आज सिर्फ अपनी तानाशाह सरकार चला रहा है और सरेआम लोकसभा में खड़े होकर उनके मंत्री श्री भीमराव अंबेदकर जी को खिलाफ बोल रहे हैं जो कि सरासर गलत है। सांसद गुरजीत सिंह औजला में कहा कि केवल इंडिया अलाइंस ही सेकुलर पार्टी है जो कि लोगों के हकों की बात करती है और बेशक बीजेपी हर जगह से कांग्रेस को खत्म करने पर तुली है लेकिन फिर भी लोगों के निकाय चुनावों में दिए गए प्यार ने साबित कर दिया है कि लोग चाहें तो देश बदल सकता है।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि संसद में धक्का मुक्की के समय को भी तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। राहुल गांधी जी पर लगाया गया दोष बिल्कुल गलत है और अगर सही है तो फिर लोकसभा के चप्पे चप्पे पर कैमरे लगे हैं जहां हर विडियो रिकार्ड हो रहा है तो बीजेपी को उस विडियो को रिलीज़ करना चाहिए ताकि सारा मसला साफ हो सके। लेकिन चूंकि गलती कांग्रेस की नहीं थी इसीलिए वह विडियो सामने नहीं लाया जा रहा। 

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि लोकसभा में लोगों के मुद्दों पर बात होनी चाहिए। वह हमेशा कहते हैं कि मणिपुर पर बहस की जाए लेकिन सरकार उससे मुंह मोड़ रही है। वहीं देश में हर चीज का प्राइवटाइज़ेशन हो रहा है। सारा देश बेच दिया गया और अदानी के दे दिया गया लेकिन सरकार उस पर भी बहस करने से बचती है। 

उन्होंने कहा कि बीजेपी वर्गों की राजनीति करती है और सिर्फ अपना फायदा देख रही है और लोगों के साथ सरासर धक्का कर रही है। वो चाहते हैं कि सिर्फ वही बोले और विपक्ष ना तो लोकसभा के अंदर बात करे और ना ही लोकसभा के बाहर बात करे। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि अगर बीजेपी पूर्ण बहुमत में आ जाती तो उन्होंने संविधान को ही बदल देना था और लोगों के हक छीन लेने थे लेकिन अब कांग्रेस का लोग साथ दे रहे हैं और चाहते हैं कि बीजेपी को सत्ता से बाहर किया जाए। 

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह को अपने अपशब्दों के बदले में अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए अगर वह इस्तीफा नहीं देंगे तो संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करेगी और सड़कों पर भी उतरने से गुरेज नहीं करेगी। इस अवसर पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अमृतसर शहर के विजयी रहे 85 पार्षदों को बधाई दी और कहा  कि कांग्रेस के हक में वोट करके लोगों ने जता दिया कि वह संविधान की रक्षा करने वालों के साथ खड़े हैं।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD