Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कांग्रेस प्रत्याशियों के हक के लिए वोट मांगने निकले सीनियर लीडर्स

वार्ड नंबर 33, 29, 35 और 32 में पहुंच किया कांग्रेस के हक के लिए प्रचार

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress, Dinesh Bassi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 16 Dec 2024

Last updated on: Dec 16, 2024, 00:00 IST

पंजाब में होने जा रहे निकाय चुनावों के लिए अब ना केवल प्रत्याशी बल्कि सीनियर लीडर्स में मैदान में हैं और कांग्रेस के हक के लिए वोट मांग रहे हैं। आज भी सांसद गुरजीत सिंह औजला और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और सीनियर लीडर दिनेश बस्सी वार्ड नंबर 33, 29, 35 और 32 में चुनाव प्रचार करने पहुंचे।

वार्ड नंबर 33 से महिला उम्मीदवार गुरनाम कौर, वार्ड नंबर 29 से उम्मीदवार श्वेता छाबड़ा, वार्ड नंबर 35 से उम्मीदवार शिवानी शर्मा और वार्ड नंबर 32 से उम्मीदवार राजबीर सिंह राजू के लिए चुनाव प्रचार किया गया। उनके हक में बैठकों का आयोजन किया गया जिसमें शिरकत करते हुए सांसद औजला और दिनेश बस्सी ने कहा कि कांग्रेस के लिए लोगों का प्यार दिन ब दिन बढ़ रहा है। 

कांग्रेस ने देश को उस समय बचाय था जब देश आजादी के बाद हिलौरे ले रहा था और आज भी आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार के तहत ला एंड आर्डर की बुरी स्थिती और केंद्र सरकार की लोक विरोधी नितियों के कारण देश की स्थिती डगमगा रही है जिसे सिर्फ कांग्रेस की बचा सकती है। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर जीत बेशक एक नेता की होगी लेकिन जिस पार्टी के कार्यकर्ता जीतेंगे वह शहर को एक बेहतरीन हाउस देंगे जो कि लंबे समय से चली आर रही समस्याओं का पक्का हल करेंगे।

दिनेश बस्सी ने कहा कि नगर निगम शहर के विकास के लिए बेहद जरुरी है और नगर निगम का सुचारू रुप से काम करने के लिए हाउस जरुरी है लेकिन हाउस में अगर ईमानदान नेता होंगे तो शहर बेहतरीन तरीके से तरक्की करेगा। इसीलिए लोगों को इस बार कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देकर जीत दिलानी चाहिए ताकि हाउस के जरिए शहर का संपूर्ण विकास हो सके।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress , Dinesh Bassi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD