Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता : भगवंत सिंह मान

सब-डिविजनल अस्पताल बुढलाडा का निरीक्षण

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बुढलाडा , 15 Dec 2024

Last updated on: Dec 15, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री ने बुढलाडा में सब-डिविजनल अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कहा कि इस दौरे का उद्देश्य कमियां निकालना नहीं, बल्कि सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं को और बेहतर बनाना है। 

उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने पहली बार देखा है कि राज्य का कोई मुख्यमंत्री सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों का दौरा कर रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि राज्य की जनता को हर प्रकार की नागरिक-केन्द्रित सेवाएं प्रदान की जाएं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में व्यापक बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है और सरकारी अस्पतालों में आधुनिक मशीनें व उपकरण लगाए गए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में दवाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने समाज के हर वर्ग की भलाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने का हर एक पैसा राज्य की प्रगति और जनता की समृद्धि के लिए समझदारी से खर्च किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य हर क्षेत्र में बेमिसाल विकास और तरक्की के नए युग का साक्षी है और कहा कि पिछले दो वर्षों से अधिक समय में नए युग की शुरुआत हुई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि एसएएस नगर (मोहाली), कपूरथला, संगरूर, होशियारपुर और मालेरकोटला में नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन कॉलेजों और अस्पतालों का उद्देश्य पंजाब को देशभर में मेडिकल शिक्षा का केंद्र बनाना है, जिससे राज्य के निवासियों को भी लाभ होगा।

भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि मेडिकल शिक्षा की पढ़ाई करने की इच्छुक विद्यार्थियों को इन मेडिकल कालेजों में बुनियादी शिक्षा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में मेडिकल स्टाफ, खासकर डॉक्टरों, नर्सों और सफाई कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। 

उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के निवासियों को इन संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी और हर संभव प्रयास किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बुढलाडा के प्रसिद्ध आईटीआई की खराब स्थिति के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर इस संस्थान के पुनरुत्थान के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाए। 

उन्होंने कहा कि संस्थान में छात्रों और युवाओं को विश्वस्तरीय पाठ्यक्रम प्रदान किए जाएं ताकि उन्हें स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे राज्य में औद्योगिक घरानों की जरूरतों के अनुसार कुशल कर्मियों का एक पूल तैयार करने में मदद मिलेगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD