Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

श्याम सिंह राणा ने रादौर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का किया दौरा

लोगों की सुनी समस्याएं, जल्द समाधान करने का दिया आश्वासन

Shyam Singh Rana, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Radaur, Yamunanagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रादौर , 14 Dec 2024

Last updated on: Dec 14, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। भाजपा ने अपने शासनकाल में सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं और आगे भी इसी नीति पर चलते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।  

कृषि मंत्री ने आज रादौर विधानसभा क्षेत्र के गांव कांजनू, धौड़ग, बागवाली, नाहरपुर, हरियाबांस, टोडरपुर व सुखपुरा का धन्यवादी दौरा कर जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनका शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने धौड़ग गांव में भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों की मांगे सुनी और जल्द ही उन सभी जायज मांगों को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा पूरा करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक किया।  

श्याम सिंह राणा ने कहा कि जो विकास कार्य रह गए हैं या अधूरे पड़े हैं उन सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा ताकि जनता को उनका लाभ मिल सकें। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा हर क्षेत्र के लिए और हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाई जा रही हैं तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में विशेष रूप से कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता के सहयोग से लगातार प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल कर तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचा है। यह भाजपा के शासन में हुए विकासात्मक योजनाओं की जीत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश में एक ऐसा राज्य है, जहां पर किसानों की सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीद की जा रही है।

 

Tags: Shyam Singh Rana , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Radaur , Yamunanagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD