Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सी जी सी ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024 के सातवें संस्करण की मेजबानी की

देश भर से भाग लेने पहुंची 24 टीमों के 144 प्रतियोगियों ने 36 घंटों में चुनौतीपूर्ण तकनीकी लड़ाई लड़ी

CGC Jhanjeri, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Jhanjeri, CGC Jhanjeri Campus, Smart India Hackathon 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झंजेडी , 14 Dec 2024

Last updated on: Dec 14, 2024, 00:00 IST

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024 के सातवें संस्करण की मेजबानी चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, झंजेडी के चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंगद्वारा की गई थी। 17 अलग-अलग थीम वाली इस चुनौतीपूर्ण तकनीकी लड़ाई में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, बिहार और गुजरात के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की 24 टीमों के 144 प्रतियोगियों ने 36 घंटों में  चुनौतीपूर्ण  तकनीकी लड़ाई में भाग लिया। 

सी जी सी मोहाली में पांच सर्वश्रेष्ठ तैयार की गई वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए टीमों ने जमकर प्रतिस्पर्धा की।  इन चुनौतियों को प्रतिभागियों की रचनात्मकता, तकनीकी विशेषज्ञता और समस्या-समाधान कौशल का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। 

उल्लेखनीय है कि देश भर के 51 केंद्रों में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकथॉन एक राष्ट्रव्यापी पहल है जो छात्रों को विभिन्न जटिल समस्याओं को हल करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है। इस बीच विभिन्न पृष्ठभूमियों के छात्रों ने भारी दबाव, कोडिंग, डिबगिंग और लगातार नवाचार के तहत सहयोगात्मक रूप से काम किया।

इस के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डा. सतीश कुमार, प्रमुख वैज्ञानिक, सी एसआईआर सी एसआई ओ, चंडीगढ़ जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस के साथ ही शामिल हुई  प्रतिष्ठित हस्तियों में होवर रोबोटिक्स के सी ईओ डॉ. मुनीश जिंदल और सी डी ए सी मोहाली के संयुक्त निदेशक डॉ. संजीव शामिल थे।  

दोनों शिक्षाविदों ने सॉफ्टवेयर विकास के भविष्य को आकार देने में हैकथॉन की परिवर्तनकारी भूमिका और तकनीकी प्रगति को आगे बढ़ाने में नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने युवा रचनात्मकता और तकनीकी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में ऐसे प्लेटफार्मों के महत्व की भी सराहना की, जिससे भारत के तकनीकी नेताओं की अगली पीढ़ी के पोषण में ऐसी पहलों के महत्व को और बल मिला।

यह हैकथॉन एक रोमांचक अंतिम चरण के साथ संपन्न हुआ, जहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों को विजेता घोषित किया गया। जिसमें साइबर वार्डन की टीम को पैन 1664 समस्या, बंगाल टाइगर्स एपेक्स टीम को सहीह एस एच आई एच 1742 समस्या से शानदार जीत मिली।

जबकि टीम एरर 404 ने एस एच आई एच  1667 समस्या को हल किया, लाइनर डिप्रेशन ने एस एच आई एच 1666 समस्या को सबसे बेहतरीन तरीके से हल किया। इन सभी टीमों को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

सी जी सी के  प्रेजिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागी छात्रों से कहा कि बेशक सभी लोग जीत नहीं सकते लेकिन राष्ट्रीय स्तर की इन प्रतियोगिताओं तक पहुंचना भी एक उपलब्धि है। 

इसके साथ ही इन प्रतियोगिताओं में वे जो नवीनतम तकनीक सीख रहे हैं, यह ज्ञान उन्हें अन्य छात्रों से मीलों आगे ले जाएगा। सी जी सी झंजेड़ी के एमडी अर्श धालीवाल ने कहा कि सी जी सी कैंपस  में आयोजित यह तकनीकी प्रतियोगिता झंजेड़ी कैंपस के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रही है। जहां झंजेड़ी कैंपस के हर इंजीनियरिंग छात्र ने टेक्नोलॉजी और कोडिंग में बहुत सी नई चीजें सीखी हैं।

 

Tags: CGC Jhanjeri , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Jhanjeri , CGC Jhanjeri Campus , Smart India Hackathon 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD