Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं किसानों के सबसे बड़े हितैषी : सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार ने उठाए अनेक कदम

Dr. Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Rohtak
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रोहतक , 12 Dec 2024

Last updated on: Dec 12, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसानों के सबसे बड़े हितैषी हैं। सरकार द्वारा किसानों की आय को बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए गए है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे हर प्रकार के आंदोलन से दूर रहकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। कुछ लोग प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते है। किसान ऐसे लोगों से सावधान रहे।

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा आज रोहतक में महम स्थित सहकारी चीनी मिल के 35वें गन्ना पिराई सत्र का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना किसानों के गन्ने की फसल का एक सप्ताह में भुगतान करवाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि किसान ज्यादा से ज्यादा गन्ना उगाये।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा प्रदेश द्वारा देशभर में गन्ने का सर्वाधिक मूल्य दिया जा रहा है। इसके अलावा सरकार द्वारा फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हर समय प्रदेशवासियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करवा रहे है।

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा किसानों को चीनी मिल के साथ जोड़े। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को पूरा मान-सम्मान दिया है तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शिता से मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही है तथा भविष्य में भी मेरिट के आधार पर दो लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

गन्ना किसानों के लिये मजदूरों की कमी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार द्वारा हर मिल में लगभग 4-4 छोटी क्रेन हार्वेस्टर प्रयोग के तौर पर उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं व गरीबों के कल्याण के लिए प्रयासरत है। किसान सरकार की नीतियों का साथ देकर प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने में मदद करें।

 

Tags: Dr. Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Rohtak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD