Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

देश भगत यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉअ की ओर से गांव सोहाग हेढी में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Desh Bhagat University, Mandi Gobindgarh, Education, University, Er. Arun Malik, Dr. Sandeep Singh, Desh Bhagat University School Of Law
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 11 Dec 2024

Last updated on: Dec 11, 2024, 00:00 IST

देश भगत यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉअ के एडीआर सेंटर, लीगल एड सेल और प्रोबोनो लीगल सर्विस क्लब ने गांव सोहाग हेढी, जिला फतेहगढ़ साहिब में उपभोक्ता संरक्षण कानून पर कानूनी सहायता जागरूकता: शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पर एक कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

इसमें बडी संख्या में छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। शिविर की शुरुआत यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉअ की विभागाध्यक्ष डॉ. अनु मुटनेजा के स्वागती भाषण से हुई। इसके बाद शिविर की समन्वयक डॉ. आरती के नेतृत्व में एक ज्ञानवर्धक सत्र हुआ, जिसमें उन्होंने उपभोक्ता शिकायत दर्ज करने के मुख्य पहलुओं और उपभोक्ता संरक्षण (संशोधन) अधिनियम के तहत व्यापक निवारण तंत्र के बारे में बताया।

डॉ. आरती ने उपभोक्ता जागरूकता के महत्व, उपभोक्ता संरक्षण परिषदों की भूमिका और चार उपभोक्ता मंचों के अधिकार क्षेत्र पर विस्तार से चर्चा की। शिविर में 40 छात्रों के एक समूह ने सक्रिय रूप से भाग लिया और उपभोक्ताओं के आवश्यक अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

उनकी भागीदारी ने उपभोक्ता सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में कानूनी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन सरपंच श्री गुरसेवक सिंह द्वारा धन्यवाद के साथ हुआ, जिन्होंने देश भगत यूनिवर्सिटी द्वारा की गई पहल की सराहना की। उन्होंने शिविर के आयोजन और समुदाय में महत्वपूर्ण कानूनी जागरूकता फैलाने में शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों की सराहना की। 

चांसलर डॉ. ज़ोरा सिंह और प्रो-चांसलर डॉ. तजिंदर कौर ने इस पहल की प्रसंसा की । उन्होंने कहा कि यह पहल सामुदायिक सेवा और कानूनी शिक्षा के प्रति यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉअ की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता और न्याय तक पहुंच के बीच के अंतर को कम करती है।

 

Tags: Desh Bhagat University , Mandi Gobindgarh , Education , University , Er. Arun Malik , Dr. Sandeep Singh , Desh Bhagat University School Of Law

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD