Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

रेखा शर्मा हरियाणा प्रदेश से आज तक राज्यसभा सांसद बनने वाली 6वीं महिला

इससे पूर्व जनता दल-इनेलो और भाजपा से 2-2 जबकि कांग्रेस से 1 महिला पहुंची राज्यसभा - हेमंत

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Rekha Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Dec 2024

Last updated on: Dec 10, 2024, 00:00 IST

14 अक्टूबर को हरियाणा से  राज्यसभा  की  रिक्त हुई एक राज्यसभा  सीट, जो मौजूदा नायब सैनी सरकार में  विकास एवं पंचायत विभाग के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार के गत अक्टूबर माह में 15वीं हरियाणा विधानसभा में पानीपत जिले के इसराना वि.स. हलके से भाजपा विधायक बनने के उपरान्त उनके द्वारा राज्यसभा  सांसद  पद से त्यागपत्र देने के उपरान्त रिक्त हुई, को भरने के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रेखा शर्मा द्वारा आज विधानसभा सचिवालय में  उपचुनाव के लिए नामित  रिटर्निंग ऑफिसर (आर.ओ.) के समक्ष  नामांकन पत्र दाखिल कर दिया गया है. 

इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, कई भाजपा और निर्दलीय विधायक एवं वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद थे. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट एवं चुनाव कानूनों के जानकार हेमंत कुमार ( 9416887788)  ने बताया कि चूंकि रेखा शर्मा के  विरूद्ध किसी उम्मीदवार ने‌ नामांकन नहीं भरा है, इसलिए‌ इस उपचुनाव में आगामी 20 दिसम्बर को  वोटिंग  (मतदान) की आवश्यकता नहीं होगी एवं  13 दिसम्बर गुरूवार को  नामांकन (उम्मीदवारी) वापस लेने के अंतिम दिन उपचुनाव के लिए नामित  आर.ओ. अशोक कुमार मीणा, आईएएस द्वारा रेखा  को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा  एवं  इलेक्शन सर्टिफिकेट प्रदान कर दिया जाएगा. 

 हेमंत  ने इस विषय पर कानूनी जानकारी देते हुए  बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (आर.पी‌‌.एक्ट) , 1951 की धारा 53 (2) के अनुसार अगर किसी चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या उस चुनाव द्वारा भरी जाने वाली रिक्त सीट/सीटों के बराबर  हो, तो रिटर्निंग (निर्वाचन ) अधिकारी उस/उन सभी नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों, बशर्ते  उनके नामांकन जांच में सही पाए गए हों, को सीधे निर्वाचित घोषित कर देता  है. 

ऐसी परिस्थिति में मतदान करवाने की कोई आवश्यकता नहीं होती एवं नामांकन वापसी के अंतिम दिन ही रिटर्निंग अधिकारी ( आर.ओ.) द्वारा ऐसे उम्मीदवार/ उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित  घोषित कर दिया जाता है. सनद रहे कि रेखा शर्मा  का हरियाणा से राज्यसभा सांसद के तौर पर कार्यकाल पूरे  छः वर्ष नहीं बल्कि करीब साढ़े तीन  वर्ष अर्थात 1 अगस्त 2028  तक होगा क्योंकि जून,2022 में इस राज्यसभा सीट के लिए निर्वाचित हुए कृष्ण लाल पंवार का  राज्यसभा कार्यकाल उक्त तारीख तक ही था, इसलिए पंवार की  शेष राज्यसभा अवधि के लिए ही उक्त राज्यसभा उपचुनाव कराया जा रहा है. 

हेमंत ने आगे बताया कि निर्वाचित घोषित होने के बाद रेखा शर्मा  हरियाणा प्रदेश,  जो 58 वर्ष पूर्व 1 नवम्बर 1966 को संयुक्त पंजाब से अलग होकर पृथक  राज्य बना था, से राज्यसभा के लिए निर्वाचित‌ होने वाली‌ छठी महिला होंगी.  सर्वप्रथम अप्रैल, 1990 में भाजपा से  सुषमा स्वराज और जनता दल ( एस) ( जो‌ देवी लाल - ओपी चौटाला की पार्टी का तत्कालीन नाम था)  से विद्या बेनीवाल  हरियाणा से‌ राज्यसभा‌  के लिए निर्वाचित‌ हुई थी. 

दोनों  पूरे 6 वर्ष अर्थात अप्रैल, 1996 तक राज्यसभा सांसद रहीं. उसके बाद अप्रैल, 2002 में इनेलो से सुमित्रा महाजन   हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित‌ हुई‌ हालांकि जनवरी, 2007 में  मृत्यु के कारण वह अपना 6 वर्ष का  कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई  थी.  अप्रैल, 2014 में कांग्रेस से कुमारी‌ सैलजा हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं  एवं वह पूरे 6 वर्ष तक अप्रैल, 2020 तक राज्यसभा सांसद रहीं. 

इसी वर्ष  जून, 2024 को  सैलजा वर्तमान 18 वीं  लोकसभा में सिरसा लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुई थी. इसी वर्ष जून में  कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी  चार माह पूर्व अगस्त, 2024 को हरियाणा से राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव में निर्वाचित हुई थी एवं उनका कार्यकाल   9 अप्रैल 2026  तक है.

क्योंकि रोहतक लोकसभा सीट से इस वर्ष जून में निर्वाचित हुए  लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, जिनके लोकसभा सांसद बनने से उपरोक्त राज्यसभा सीट रिक्त हुई थी, का कार्यकाल उक्त तारिख तक ही था. 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rekha Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD