Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मोदी-नायब के नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे-डॉ अरविंद शर्मा

Dr. Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Sonipat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 08 Dec 2024

Last updated on: Dec 08, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि 36 बिरादरी के आशीर्वाद से भाजपा की केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनी है। हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में विकास को रफ्तार देंगे। रविवार को  डॉ अरविंद शर्मा राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा की मौजूदगी में सोनीपत जिला के गांव मोई में 2 करोड़ 59 लाख 68 हजार 989 रुपए की लागत से राजकीय उच्च विद्यालय के नए भवन निर्माण का शिलान्यास करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी किसान, महिला, खेतिहर, युवा, बुजुर्गों के साथ-साथ हर समुदाय की भलाई के लिए काम कर रहे हैं और हमें निरन्तर उनकी भावना को मजबूत करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो जनहित से जुड़ी समस्याओं पर स्वतः  संज्ञान लेकर उनके समाधान के लिए काम करें। इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारियों की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

ग्राम पंचायत द्वारा दिए गए मांग पत्र को स्वीकार करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने मौके पर ही अधिकारियों को सभी मांगों की फिजिबलिटी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। यही नहीं उन्होंने गांव में पीने के पानी, मोई से खानपुर सडक़, बिजली फीडर, खेतों में पानी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

Tags: Dr. Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Sonipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD