Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने मानव को दिया कर्म करने का संदेश : भारत भूषण भारती

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़/अनंतनाग , 05 Dec 2024

Last updated on: Dec 05, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री  भारत भूषण भारती ने कहा कि महाभारत काल में श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर गीता के संदेश दिया था। सभी परेशानियों का हल गीता में निहित है व गीता भारतीय दर्शन की जीवन पद्धति है। गीता में जीवन की हर समस्या का समाधान है। गीता हमें मृत्यु के भय से मुक्ति दिलाती है।

श्री  भारत भूषण भारती वीरवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के भ्रमण पर जम्मू कश्मीर के जिला अनंतनाग स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप जैसे युवा भारत के भविष्य की तस्वीर है और हमारी संस्कृति, सभ्यता और हमारा रहन-सहन जम्मू कश्मीर से मिलता है। जम्मू कश्मीर का इतिहास महाभारत काल की गीता में भी निहित है। 

आज विश्व में अनेक देशों में अशांति फैली हुई है जिसकी वजह से युवा पीढ़ी सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। अनेक देशों में युद्ध क्यों हो रहे, विश्व में शांति कैसे स्थापित की जा सकती है, इन सबका हल गीता में दिया गया है। हिन्दुस्तान का भविष्य युवा शक्ति के हाथों में है और युवा आने वाले समय में हिंदुस्तान का ताज है। बच्चों के पहला गुरू उनकी माता होती है व दूसरे गुरु शिक्षक होते है जो जीवन में हमारा उचित मार्गदर्शन करते है। 

सभी को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत व ईमानदारी के साथ जीवन मे आगे बढऩा चाहिए।उन्होंने कहा कि गीता हमें कर्म करने का संदेश देती है। गीता भारतीय दर्शन की जीवन पद्धति है। भगवान कृष्ण का जीवन चिंतन हैं। गीता में जीवन की हर समस्या का समाधान है। गीता हमें मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है। जम्मू कश्मीर में भी अनेक धार्मिक स्थल है, जो हमारी संस्कृति का प्रतीक है। 

आप सबका कर्तव्य है कि अपनी शिक्षा पूर्ण कर अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन करे। इस मौके पर सीएम के ओएसडी राकेश सन्धु, एचएसएससी के पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी, अमरपाल राणा, जसबीर सिंह बाहरी, सुरेश राणा, गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग, कश्मीर मीडिया सेंटर के कोऑर्डिनेटर नरेन्द्र कुमार सहित अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रहें।

 

Tags: Bharat Bhushan Bharti , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD