Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

2500 रुपये रिश्वत लेने वाले वन गार्ड को विजीलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Mansa Police, Mansa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 04 Dec 2024

Last updated on: Dec 04, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत जिला वन विभाग, मानसा में तैनात एक वन गार्ड, मनप्रीत सिंह को 2500 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कर्मचारी को शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह, निवासी खोखर रोड, मानसा की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। 

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि वह एक मशीनी रेहड़ा चलाकर अपनी रोजी-रोटी कमाता है। उसने सड़क किनारे पड़े लकड़ी के एक टुकड़े को देखा और अपनी मोटर रेहड़ा में लाद लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, रास्ते में उक्त वन गार्ड ने उसे लकड़ी चोरी के आरोप में जुर्माना लगाने की धमकी दी और कोई कार्रवाई न करने के बदले 5000 रुपये रिश्वत की मांग की। 

शिकायत अनुसार अंततः 4000 रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें से वन गार्ड पहले ही 1400 रुपये की पहली किश्त ले चुका था और शेष राशि की मांग कर रहा था। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी वन गार्ड को शिकायतकर्ता से रिश्वत के शेष 1100 रुपये लेते हुए दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में विजीलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mansa Police , Mansa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD