Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

शहरी क्षेत्रों में 100 प्रतिशत आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक योजनाबंदी : डॉ. रवजोत सिंह

कैबिनेट मंत्री ने 4.35 करोड़ रुपये की लागत वाली वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास

Dr. Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फगवाड़ा , 03 Dec 2024

Last updated on: Dec 03, 2024, 00:00 IST

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा है कि शहरी क्षेत्रों में 100 प्रतिशत आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की गई है, जिसके तहत भविष्य में पानी की कमी का सामना कर रहे क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड द्वारा पीने वाले पानी की  सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्थानीय निकाय मंत्री ने आज फगवाड़ा में 4.35 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होने वाली वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने के अवसर पर कहा कि नगर निगम और नगर कौंसिल में जल सप्लाई से संबंधित अधिकारियों को संपूर्ण अध्ययन के बाद विस्तृत रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।  

उन्होंने कहा कि 4.35 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से संतोखपुरा, गोबिंदपुरा, कोठरा, नकोदर रोड, पुरेवाल नगर और खलवाड़ा रोड के 8 हजार से अधिक लोगों को स्वच्छ पेयजल की सप्लाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए 9 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिसमें 1 हजार से अधिक घरों में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। 

इस पूरा प्रोजेक्ट 27 मई 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम कमिश्नर फगवाड़ा नवनीत कौर बल्ल को प्रोजेक्ट की प्रगति पर कड़ी नजर रखने को कहा ताकि इसे समय पर पूरा कर लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाया जा सके। उन्होंने वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट के संबंध में पाक्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान, जिला योजना बोर्ड के चेयरपर्सन ललित सकलानी, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन कश्मीर सिंह, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता हरनूर सिंह मान, दलजीत राजू व अन्य मौजूद रहे।

 

Tags: Dr. Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD