Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एलपीयू ने पीएयू लुधियाना में आयोजित पंजाब स्टेट यूथ फेस्टिवल 2024 में प्रथम रनर-अप ट्रॉफी जीती

एलपीयू पिछले तीन वर्षों में यूथ फेस्टिवल ट्रॉफी के लिए शीर्ष 3 में स्थान पाने वाला एकमात्र प्राइवेट यूनिवर्सिटी बन गई है

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal, Punjab State Youth Festival, Punjab State Youth Festival 2024, Punjab Agricultural University, PAU
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 02 Dec 2024

Last updated on: Dec 02, 2024, 00:00 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने एक बार फिर पंजाब स्टेट यूथ फेस्टिवल 2024 में प्रथम रनर-अप स्थान प्राप्त करके श्रेष्ठता और सांस्कृतिक के बचाने के प्रति अपने वचन को साबित किया है। पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में राज्य भर की यूनिवर्सिटियों ने युवा ऊर्जा, प्रतिभा और जीवंत पंजाबी संस्कृति का जश्न मनाया।

एलपीयू ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 11 प्रथम स्थान, 15 दूसरे  स्थान और 7 तीसरे स्थान के ईनाम जीते। जिससे यह पिछले तीन वर्षों से ओवरऑलयूथ फेस्टिवल ट्रॉफी के लिए लगातार शीर्ष 3 में स्थान पाने वाला एकमात्र प्राइवेट यूनिवर्सिटी बन गया है। 20 यूनिवर्सिटी के 2,500 से अधिक प्रतिभागियों ने 51 विभिन्न कल्चर और हैरिटेज प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, यह महोत्सव युवा भावना और रचनात्मकता का एक असाधारण प्रदर्शन था। 

पंजाब यूनिवर्सिटी ने पहला स्थान हासिल किया। फेस्टिवल में जसबीर जस्सी, कंवल ग्रेवाल और हरभजन मान जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के प्रदर्शन ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। माननीय मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान की उपस्थिति ने युवाओं की भागेदारी और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देने में इस कार्यक्रम के महत्व को बढ़ा दिया।

डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद (राज्यसभा) और एलपीयू के संस्थापक चांसलर ने पंजाब राज्य युवा फेस्टिवल में अपने असाधारण प्रदर्शन के लिए मेहनत और प्रतिभाशाली छात्रों की सराहना की। डॉ. मित्तल ने इस बात पर जोर दिया कि एलपीयू  हमेशा अपने विद्यार्थियों के पूर्ण विकास को प्रोत्साहित करता है ।

कार्यक्रमों में गिद्दा, भांगड़ा, कविता, ग़ज़ल, रंगमंच और विरासत कला प्रतियोगिताओं शामिल थी। एलपीयू की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट प्रदर्शनों में नुक्कड़ नाटक, भांड, शब्द गायन, लोक समूह गान, फुलकारी बुनाई, गुड़िया-पटोला बनाना, लघु फिल्म, शास्त्रीय गायन एकल, शास्त्रीय वाद्य गैर-पर्क्यूशन और वार गायन शामिल थे।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal , Punjab State Youth Festival , Punjab State Youth Festival 2024 , Punjab Agricultural University , PAU

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD