Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद का हुआ खात्मा – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

सभी वर्गों के समान कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हरियाणा सरकार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 01 Dec 2024

Last updated on: Dec 01, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा में विकास के मामले में क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद का बोलबाला था। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हरियाणा में इस प्रथा के समाप्त करते हुए हर वर्ग के कल्याण और सभी क्षेत्रों का समान विकास किया है। 

हमारी सरकार की नीतियों पर जनता ने भरोसा जताया और उसी का परिणाम है कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार किसी पार्टी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है।मुख्यमंत्री आज जिला कैथल में महाराजा शूर सैनी जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता के आर्शीवाद से इतने बड़े जनादेश के साथ हमारी सरकार को जनता की सेवा करने का जो अवसर मिला है और हमारी सरकार जनता के सहयोग से हरियाणा को तीव्र गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए राज्य सरकार 36 बिरादरी का समान रूप से कल्याण करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता लगातार ईवीएम पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। कांग्रेस के नेता अपने गिरेबान में झांक कर देखें तो उन्हें पता लगेगा कि कौन गलत है। कांग्रेस का काम केवल झूठ बोलना और झूठ बोलकर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा करना है। कांग्रेस ने झूठ बोलकर हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में सत्ता तो हथिया ली, परंतु उनकी सरकार ने किसी को भी लाभ नहीं पहुंचाया और उनके झूठ का पर्दाफाश हो गया।

नायब सिंह सैनी ने विपक्ष के नेताओं के बयानों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये ईवीएम की खराबी नहीं है, बल्कि लोगों ने अपना आर्शीवाद भाजपा को देकर श्री नरेंद्र मोदी को और मजबूती से आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा, उसे पूरा किया।

*सरकार बनने के बाद पहले विधानसभा सत्र में ही किसान हित में बनाए 3 नए कानून* 

नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार बनने के बाद पहले विधानसभा सत्र में ही किसान हित में 3 नए कानून बनाए गए हैं। हरियाणा कृषि भूमि पट्टा विधेयक-2024 पारित करके पट्टेदार किसानों और भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाली का काम किया गया है। शामलात भूमि पर 20 वर्षों से काबिज कृषक पट्टेदारों को उस भूमि का मालिकाना हक दिया है। इसके अलावा, गांवों में 20 वर्ष से अधिक समय से 500 वर्ग गज तक क्षेत्र में बने मकानों का मालिकाना हक दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का तीसरा कार्यकाल शुरू होते ही बिना पर्ची-खर्ची के 26 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। कुल मिलाकर अब तक 1 लाख 71 हजार युवाओं को नौकरियां दी गई है। इसके अलावा, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्य कर रहे 1 लाख 20 हजार अनुबंधित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान की है। कर्मचारियों की दुर्घटना बीमा राशि को 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये तथा परमानेंट टर्म इंश्योरेंस को 2 लाख से बढ़ाकर 4 लाख रुपये किया है। हर घर गृहिणी योजना में 13 लाख गरीब परिवारों को हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

*विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए संकल्पों को पूरा करने का निरंतर क्रम जारी*

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण-उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही है। इसी दिशा में, विधानसभा चुनाव के दौरान कई नये संकल्प लिये थे, उनमें से कई पूरे भी किये जा चुके हैं। विधानसभा चुनाव में किये गये अपने वायदे अनुसार, 29 अक्तूबर से 70 साल से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज सुविधा शुरू कर दी है। इसके अलावा, किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस की सेवाएं 18 अक्तूबर से शुरू की है। इससे प्रदेश के लगभग 20 हजार मरीज लाभांवित होंगे।

उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में सभी फसलों के दाने-दाने की खरीद का संकल्प लिया था। हमने चालू खरीद सीजन में धान, बाजरा व मूंग के हर दाने की खरीद एम.एस.पी. पर की है। बारिश कम होने से किसानों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए खरीफ फसलों के लिए 2 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर 825 करोड़ रुपये की बोनस राशि जारी की है।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Kaithal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD