Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर की पलवल में कड़ी करवाई

पलवल के कुशक बड़ौली गांव में राशन डिपुओं पर मारा छापा, अनाज में मिला रेत

Rajesh Nagar, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Palwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पलवल , 30 Nov 2024

Last updated on: Nov 30, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  राजेश नागर ने आज जिला पलवल के गाँव कुशक बडोली में राशन डिपुओं पर छापा मारा। छापे के दौरान अनाज में रेत की मिलावट पाई गई। श्री नागर ने इस पर विभाग के अधिकारियों से एफआईआर दर्ज करवाने को कहा है। उनके साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस दौरान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राजेश नागर ने कहा कि सरकार द्वारा जनता के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं जिन पर भ्रष्ट लोग कुंडली मारकर बैठे रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार जनता की सरकार है। 

प्रदेश में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बख्शा नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राशन डिपुओं पर जनता को निशुल्क राशन मिलता है जिसमें हेर फेर करके कुछ लोग जनता के अधिकारों पर डाका डालना चाहते हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्री नागर ने पलवल जिले के गांव कुशक बडोली में कई डिपुओं पर छापा मारा।

इस दौरान इसके अन्य जगहों पर अवैध रूप से सरकारी अनाज का भंडारण भी पाया गया। जिस पर उन्होंने फूड इंस्पेक्टर पर भी एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनता की सरकार चल रही है। इसलिए भ्रष्टाचारी इसे चेतावनी माने। 

वे मिलीभगत की अपनी दुकान बंद कर लें, नहीं तो सबके शटर गिराने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें इस बारे में लगातार जानकारियां मिल रही थी और पक्की सूचना मिलने पर हमने आज छापेमारी की है। जिसमें सूचनाएं सही पाई गई और हमने मौके पर ही डीएसपी विजिलेंस को बुलाकर इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि वह अपने क्षेत्र में होने वाली इस तरह की घपलेबाजी की सूचना उच्च अधिकारियों को दें और अधिकारी यदि उनकी ना सुनें तो सीधे उनसे मिलें। राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ जनता को मिल रही सुविधाओं की भी निरंतर जांच की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जनता को सभी सुविधाएं सही समय पर मिलें और उनके अधिकार सही हाथों के ज़रिए उन्हें प्राप्त हों। इसमें जनता को भी आगे बढ़कर सहयोग करना होगा। उन्होंने अपने साथ चल रहे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्रण कर लें कि इस तरह की शिकायतों पर रोक लगानी है ताकि प्रदेश में खुशहाली का माहौल बने।

 

Tags: Rajesh Nagar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Palwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD