Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

आईआईएम संबलपुर ने नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप के दूसरे बैच के लिए 5 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया

उच्च शिक्षा संस्थानों के शैक्षणिक प्रशासन और नेतृत्व को बदलने का प्रयास

IIM Sambalpur, Indian Institute Of Management Sambalpur, Odisha, Sambalpur, Nurturing Future Leadership
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संबलपुर (ओडिशा) , 30 Nov 2024

Last updated on: Nov 30, 2024, 00:00 IST

देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक आईआईएम संबलपुर ने मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम (एमएमटीटीपी) के तत्वावधान में नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप के दूसरे बैच के लिए 5 दिवसीय आवासीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देश भर के 16 विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों के 28 संकाय सदस्यों ने भाग लिया। 

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित और एनईपी 2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप, इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) में संकाय सदस्यों को बेहतर शिक्षण अनुभव प्रदान करके आवश्यक नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए सशक्त बनाना है। 

साथ ही, संकाय सदस्यों के बीच ज्ञान, कौशल और विशेषताओं की गहरी समझ पैदा करना और उन्हें संगठनों के प्रबंधन और नेतृत्व में चुनौतियों की पहचान करने की दिशा में तैयार करना है। कार्यक्रम में अपने स्वागत भाषण के दौरान, आईआईएम संबलपुर के डायरेक्टर प्रो. महादेव जायसवाल ने कहा, ‘‘मजबूत जमीनी स्तर की शिक्षा से ही राष्ट्रीय समृद्धि और अंतरराष्ट्रीय मान्यता होती है। 

आईआईएम संबलपुर में हम मानते हैं कि शिक्षा में नेतृत्व का मतलब शासन को बढ़ाते हुए नवाचार, समग्रता और समावेशिता को बढ़ावा देना है। हमारे एमएमटीटीपी कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षणिक क्षेत्र के अग्रणी लोगांे को सशक्त बनाना है, ताकि वे संस्थानों को मजबूत करने, मानकों को और बेहतर बनाने, टैक्नोलॉजी को अपनाने और प्रणालीगत परिवर्तन को आगे बढ़ाने में सक्षम हो सकें। 

इस तरह राष्ट्रीय विकास और वैश्विक उत्कृष्टता दोनों में योगदान हो सकेगा। एक राष्ट्र की समृद्धि न केवल उसकी प्रतिभा और संसाधनों पर निर्भर करती है, बल्कि उसके शैक्षिक ढांचे के भीतर विकसित नैतिक और पारदर्शी शासन सिद्धांतों पर भी निर्भर करती है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘एमएमटीटीपी कार्यक्रम एक इंटरैक्टिव शिक्षण पद्धति का उपयोग करता है जिसमें केस स्टडी शिक्षण विधियां शामिल हैं, और जिसमें पढ़ने, व्याख्यान और सिमुलेशन के साथ अन्य इंटरैक्टिव अभ्यासों को भी अपनाया जाता है। यह कार्यक्रम शिक्षकों और प्रशासकों को अपने संस्थानों और समुदायों के भीतर प्रभावी नेता बनने के लिए सशक्त बनाएगा।’’

आईआईएम संबलपुर संकायों द्वारा 5-दिवसीय कार्यक्रम के दौरान अनेक सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान ओयूएटी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर श्याम सुंदर पटनायक ने परिस्थितिजन्य नेतृत्व पर एक सत्र में विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का परिचय एमएमटीटीपी के कार्यक्रम निदेशक प्रोफेसर रामकृष्ण पाढ़ी ने दिया और एमएमटीटीपी की कार्यक्रम निदेशक प्रोफेसर पूनम कुमार ने धन्यवाद दिया।

 

Tags: IIM Sambalpur , Indian Institute Of Management Sambalpur , Odisha , Sambalpur , Nurturing Future Leadership

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD