Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जल्द शुरु होगा लोहारका रोड पुल का रुका हुआ काम : गुरजीत सिंह औजला

नैशनल हाईवे ने पत्र लिखकर दी जानकारी

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress, Nitin Gadkari, Nitin Jairam Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport & Highways
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 29 Nov 2024

Last updated on: Nov 29, 2024, 00:00 IST

अमृतसर में लंबे समय से रुके हुए लोहरका रोड प्रोजेक्ट का काम जल्द ही शुरु हो जाएगा और लोगों  को राहत मिलेगी। यह जानकारी सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज दी। उन्होंने बताया कि नैशनल हाइवे अथारटी आफ इंडिया की ओर से इस रुके हुए काम को पूरा करने के लिए बिडिंग प्रोसेस शुरु कर दिया गया है। 

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि उन्होंने रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे आफ इंडिया के मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस प्रोजेक्ट को शुरु करने के लिए कहा था। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि नैशनल हाईवे आफ इंडिया के द्वारा लोहारका में वाहन अंडरपास (VUP) का निर्माण किया जा रहा था। 

हालांकि, इस कार्य को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, जिन्होंने पहले से नियोजित RE दीवार के बजाय 180 मीटर के खंड में एक एलिवेटेड वायडक्ट के निर्माण की मांग की थी। जिसके परिणामस्वरूप कार्य रोक दिया गया था। चूंकि परियोजना मूल योजना के तहत आगे नहीं बढ़ सकी, इसलिए प्रोजेक्ट को बाद में बंद कर दिया गया और खंभों पर 210 मीटर लंबाई में एलिवेटेड हिस्से के लिए एक संशोधित प्रस्ताव के साथ नैशनल हाईवे के मुख्यालय को भेजा गया।

उस संशोधित प्रस्ताव को अब एनएचएआई के सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकार कर दिया गया है, तथा शेष कार्य के लिए बोली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि इस काम को पूरा करने के लिए वह लगातार कोशिश कर रहे थे।  इसके लिए उन्होंने जून में मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की थी और कार्य जल्द शुरु करने के लिए कहा था। 

उसके बाद भी लगातार पत्राचार किया जा रहा था और आज इस कार्य को पूरा करने के लिए उन्हें जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए नितिन गडकरी जी का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाए और लोगों को राहत मिले।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress , Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport & Highways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD