Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सरकारी जमीन हड़पने के मामले की एसडीएम करेंगे जांच, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : अनिल विज

ऊर्जा, परिवहन, एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित

Anil Vij, Haryana, Sirsa, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 29 Nov 2024

Last updated on: Nov 29, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में आज सिरसा के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 17 शिकायतें आईं , जिनमें से 9 शिकायतों का मौके पर समाधान हुआ, जबकि 8 शिकायतों पर अधिकारियों को जल्द कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान रानियां निवासी निर्मला देवी की शिकायत थी कि उन्होंने 2019 में एक दुकान खरीदी थी, जिसके कागजात में नगर पालिका द्वारा पास किए गए नक्शे को 12 साल बाद अनअप्रूव्ड दिखा रहे हैं। फीस जमा करवाने के बाद भी एनडीसी रिपोर्ट जारी नहीं की गई। संबंधित विभागीय अधिकारी ने जानकारी में बताया कि दुकान की एनडीसी जारी कर दी गई है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब पहले नक्शे को पास किया गया तो अब अनअप्रूव्ड क्यों दिखाया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि मामले की पूरी जांच की जाए और जिस भी अधिकारी ने उस समय नक्शा पास किया था, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार, सरकारी जमीन को हड़पकर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने व फर्जी रिकॉर्ड तैयार करने संबंधी शिकायत पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एसडीएम को मामले की जांच करने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  

बैठक में कुलवंत कौर पत्नी अमरीक सिंह की शिकायत थी कि उनके पति के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इस पर समिति अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि मामले की दोबारा जांच की जाए। इसके लिए डीएसपी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम गठित करते हुए उन्हें जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।ऐलनाबाद निवासी सुल्तान पुत्र गोपी राम की शिकायत थी उनके प्लाट का यूनिट नंबर दूसरे व्यक्ति के नाम तब्दील कर दिया गया है।

मंत्री ने शिकायत की जांच के लिए एसआईटी गठित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त को जांच कर रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी तरह, बैठक में फतेहपुर जोतावांली निवासी संजय कुमार ने गलत साइफन बनाए जाने की शिकायत रखी। इस पर मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए कि समिति के दो सदस्य व कार्यकारी अभियंता सिचाई विभाग  मौके पर जाकर जांच करेंगे और साइफन के गलत व सही बनाए जाने की रिपोर्ट देंगे।

बैठक के दौरान गांव बणी निवासी सोहन लाल ने समिति अध्यक्ष अनिल विज के समक्ष शिकायत रखी कि गांव के ही कई लोग उनके घर में घुसकर मारने, रास्ता रोकने व अभद्र व्यवहार करते हैं, जोकि कैमरे में रिकॉर्ड भी है। कैबिनेट मंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए कि इसमें जो भी दोषी है, उनके खिलाफ सख्ती से पेश आते हुए कार्रवाई की जाए।  

बुढाभाणा निवासी अनूप सिंह ने बताया कि घग्घर नदी में बाढ़ के दौरान उसके खेत से मिट्ड्ढटी उठाकर अस्थाई बांध बनाया गया था। बाद में विभाग द्वारा न तो खेत को समतल किया गया और न ही जमीन का मुआवजा दिया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता के खेत को समतल किया जाए या उसकी जमीन का मुआवजा दिया जाए। बैठक में अन्य फरियादी भी पहुंचे, कैबिनेट मंत्री ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को सुना और अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज, सिरसा विधायक गोकुल सेतिया, कालांवाली विधायक शीशपाल कंबोज, ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बेनीवाल, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरसा विक्रांत भूषण, पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, वरिष्ठड्ढ भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा, अमीर चंद्र मेहता, गुरदेव सिंह राही, रेणु शर्मा, सतीश जग्गा, बलदेव सिंह मागेआना सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Sirsa , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD