Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गोल्डन टेंपल को चार मुख्य सड़कों से जोड़ा जाए : गुरजीत सिंह औजला

अर्बन अफेयर मिनिस्टर से की मुलाकात, वाराणसी की तर्ज पर मांगे प्रोजेक्ट्स

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress, Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing & Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing & Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 25 Nov 2024

Last updated on: Nov 25, 2024, 00:00 IST

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज पावर एंड हाउसिंग और अर्बन अफेयर मिनिस्टर मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। उन्होंने अमृतसर शहर के लिए वाराणसी की तर्ज पर प्रोजेक्टों की मांग की ताकि गुरु नगरी को वर्लड क्लास सिटी बनाया जा सके। 

उन्होंने इस दौरान गोल्डन टेंपल को चार मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए भी विस्तार से चर्चा की। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि वाराणसी की तरह ही अमृतसर भी बेहद महत्वपूर्ण शहर है यहां सर्व धर्म के लोगों की श्रद्धा है और इस नगरी को वाराणसी की तर्ज पर प्रोजेक्ट देने से ना सिर्फ शहर का विकास होगा बल्कि लोगों की आस्था भी बढ़ेगी।

सांसद औजला ने बताया कि मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात के दौरान उन्होंने अमृतसर के विकास पर चर्चा की। उन्होंने तुंग ढाब ड्रेन, गंदे नाले और अन्य नालों के बारे में जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इन नालों की गंदगी और गैस से श्री हरिमंदिर साहिब के सोने का रंग फीका पड़ रहा है। 

इससे लोगों की सेहत खराब हो रही है और शहर में लोग गंदगी में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने शहर में बढ़ रहे एयर पोल्यूशन और पीने वाले पानी के घट रहे स्तर पर भी चर्चा की। उन्होंने शहर के ट्रैफिक पर भी विस्तार से जानकारी दी और अमृतसर शहर के गेटों के बाहर रिंग रोड डवेलपमेंट के बारे में चर्चा की ताकि ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाए। 

इस दौरान शहर के कूड़े की समस्या पर भी चर्चा की गई और कार्पोरेशन के रोल पर भी बात की गई। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि तीर्थ स्थल गोल्डन टेंपल के लिए रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं इसीलिए इसे चार मुख्य सड़कों के साथ जोड़ा जाना चाहिए। 

इन सड़कों को खूबसूरत तरीके से एक बेहतरीन सफर बनाना चाहिए। सांसद गुरजीत औजला ने कहा कि गुरु नगरी के लिए बड़े प्रोजेक्ट दिए जाएं। सांसद औजला ने बताया कि अर्बन मिनिस्ट मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें पूरा सहयोग देने का वादा किया है। 

उन्होंने बेहद सहयोगपूर्ण रवैए से उनके साथ चर्चा की और कई प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से जानकारी  हासिल की। सांसद औजला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गुरु नगरी को वर्लड क्लास सिटी बनाने का उनका सपना जल्द पूरा होगा। 

सांसद औजला ने कहा कि अमृतसर में बेहद पोटेंशल है और यहां पहले से लाखों की संख्या में टूरिस्टों का आगमन होता है। अगर और बेहतर सुविधाएं और प्रोजेक्ट गुरु नगरी को मिलेंगे तो इससे शहर के साथ साथ पूरे पंजाब को फायदा मिलेगा। 

कई तरह की कंपनियां यहां आना चाहती हैं और आने वाले दिनों में अपना विस्तार करना चाहती हैं। इसीलिए अगर बेसिक सुविधाओं से शहर भरपूर होगा तो चौतरफा विकास होगा। उन्होंने कहा कि वाराणसी को केंद्र सरकार की तरफ से बेहतरीन प्रोजेक्ट और फंड्स दिए गए हैं और वह वैसे ही प्रोजेक्टस अमृतसर के भी चाहते हैं ताकि अमृतसर भी बड़े शहरों की तरह ना केवल विकसित हो सके बल्कि आने वाली पीढ़ियां यहां रहने और काम करने से झिझक महसूस ना करें।

 

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress , Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing & Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing & Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD