Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सड़क सुरक्षा और लेन ड्राइविंग की पालना को लेकर हरियाणा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान जारी रहेगा 24 नवंबर तक

विद्यालयों, गांव, ढाबों, ट्रक यूनियनों तथा फैक्ट्रीज़ में लेन ड्राइविंग को लेकर जागरूकता की अलख जगा रही है हरियाणा पुलिस

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Nov 2024

Last updated on: Nov 22, 2024, 00:00 IST

हरियाणा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन में लेन ड्राइविंग नियमों के प्रति जागरूकता का प्रसार करने के उद्देश्य से 24 नवंबर तक एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर ने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जरूरी है कि लोग यातायात नियमों की गंभीरता से पालना करें। 

अभियान के दौरान नियमों की उल्लंघना करने वाले लोगों के नियमित चालान किए जा रहे हैं। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि लेन ड्राइविंग की उल्लंघना प्रदेश में एक्सीडेंट्स का एक मुख्य कारण है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह अपना वाहन निर्धारित लेन में चलाएं और सुरक्षित रहें। 

अभियान के तहत प्रदेश के विद्यालयों, गांवो, ढाबों, ट्रक यूनियनों तथा फैक्ट्रीज़ आदि में लेन ड्राइविंग नियमों के बारे में  जागरूक किया जा रहा है। हरियाणा पुलिस द्वारा इस दिशा में किए जा रहे सार्थक प्रयासों के परिणामस्वरूप पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जनवरी से लेकर अक्टूबर तक सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में भी कमी आई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल अब तक 662 एक्सीडेंट्स कम हुए और 278 मौत के केस भी कम हुए हैं।  

श्री शत्रुजीत कपूर ने बताया कि अभियान के तहत अब तक अंबाला, पंचकूला, कैथल, सिरसा, फरीदाबाद, कुरूक्षेत्र, चरखी दादरी, नूंह, रोहतक, भिवानी, करनाल, हिसार, यमुनानगर, जींद, नारनौल जिलों में लेन ड्राइविंग को लेकर चालान किए गए हैं। जबकि  पानीपत, डबवाली, झज्जर, रेवाड़ी तथा पलवल जिलों में 23 नवंबर को तथा गुरूग्राम, सोनीपत, हांसी तथा फतेहाबाद में 24 नवंबर को अभियान के तहत चालान किए जाएंगे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं राजमार्ग श्री हरदीप दून ने बताया कि लेन ड्राइविंग को लेकर किए जा रहे कार्यों के बारे में सभी पुलिस आयुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, पुलिस अधीक्षकों तथा उप - पुलिस अधीक्षकों को इस अभियान की मॉनिटरिंग करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। 

यदि कोई व्यक्ति पहली बार लेन ड्राइविंग नियमों की उल्लंघना करते हुए पाया जाता है तो नियमानुसार उस पर पांच सौ रुपये तथा दूसरी बार 15 सौ रुपये का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।

 

Tags: Shatrujeet Kapur , Haryana Police , Haryana , DGP Haryana , Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD