Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट‘ फिल्म

मुख्यमंत्री ने फ़िल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट‘ को हरियाणा में टैक्स फ्री करने की घोषणा की

Nayab Singh Saini,Haryana,Bharatiya Janata Party,BJP,Haryana Chief Minister,Chief Minister of Haryana,BJP Haryana,Harvinder Kalyan,Krishan Lal Middha,Krishan Lal Panwar,Rao Narbir Singh,Mahipal Dhanda,Ranbir Gangwa,Krishan Kumar,Rajesh Nagar,Gaurav Gautam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Nov 2024

Last updated on: Nov 20, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ आई टी पार्क में स्थित डीटी मॉल में गत सांय प्रदेश के मंत्रियों व विधायको के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट‘ फिल्म को देखा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘द साबरमती रिपोर्ट‘ फिल्म को हरियाणा में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म 27 फ़रवरी, 2002 को गोधरा (गुजरात) में हुए साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की घटना पर आधारित है। इसमें घटना की महत्वपूर्ण सच्चाई को दिखाया गया है । फ़िल्म निर्माता ने इस मुद्दे को बहुत ही संवेदनशीलता और गरिमा के साथ संभाला और यह फिल्म हमें आत्ममंथन करने के लिए प्रेरित करती है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ़िल्म के माध्यम से 59 निर्दाेष पीड़ितों को भी अपनी बात कहने का मौका मिला है। यह फिल्म वास्तव में उन 59 निर्दोष पुरूष, महिलाओं व बच्चों के प्रति एक सच्ची  श्रद्धांजलि है। फिल्म के निर्माता ने फिल्म के माध्यम से इस घटनाक्रम की सच्चाई को देश के सामने उजागर किया, जिस घटना से पूरा देश अनभिज्ञ था।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री कृष्ण लाल मिड्ढा, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह, शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर, खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम सहित अन्य विधायक भी मौजूद रहे।

इसके अलावा, मुख्य सचिव श्री विवेक जोशी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंडरू, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अशोक खेमका, पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Harvinder Kalyan , Krishan Lal Middha , Krishan Lal Panwar , Rao Narbir Singh , Mahipal Dhanda , Ranbir Gangwa , Krishan Kumar , Rajesh Nagar , Gaurav Gautam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD