Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

यूके संसद में रचा इतिहास - पहली बार सिख सांसद का चित्र ब्रिटिश राजा-रानियों के चित्रों के साथ हुआ स्थापित

ग्लोबल सिख काउंसिल ने इस उपलब्धि पर लॉर्ड इंद्रजीत सिंह को दी बधाई

Dr. Indarjit Singh, Tanmanjeet Singh Dhesi,Kuldeep Singh Sahota,British Parliament, London
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 17 Nov 2024

Last updated on: Nov 17, 2024, 00:00 IST

यूके और यूरोप के पहले पगड़ीधारी सिख सांसद, लॉर्ड इंद्रजीत सिंह की संसद में महत्वपूर्ण सेवाओं और राष्ट्र के लिए लोक सेवा में योगदान के बदले उनका चित्र वेस्टमिंस्टर, लंदन स्थित ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के बिशप कॉरिडोर में स्थापित किया गया है। यह पहली बार है जब ब्रिटिश संसद में किसी सिख का चित्र प्रदर्शित किया गया है। लॉर्ड इंद्रजीत सिंह के चित्र का अनावरण समारोह ब्रिटिश सिख सांसदों तनमनजीत सिंह ढेसी, लॉर्ड कुलदीप सिंह सहोता, सांसद जस अथवाल, सांसद किरिथ एंटविसल, सांसद रिचर्ड बेकन, सांसद भगत सिंह शंकर, और लेडी सिंह डॉ. कंवलजीत कौर औबीई, उनके परिवार और मित्रों की उपस्थिति में हुआ।              

लॉर्ड सिंह के योगदान की सराहना करते हुए, हाउस ऑफ लॉर्ड्स हेरिटेज कमेटी के चेयरमैन, लॉर्ड स्पीकर फॉल्कनर ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने यूके के नाश्ते की मेजों पर सिख धर्म और अंतरधार्मिक समझ की बात को लाया है। तनमनजीत सिंह ढेसी ने कहा कि संसद में लॉर्ड इंद्रजीत सिंह का चित्र प्रदर्शित करना एक ऐतिहासिक कदम है और यह इस प्रतिष्ठित सदन के सभी सांसदों और आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

ग्लोबल सिख काउंसिल (जी.ऐस.सी.) के कोषाध्यक्ष, पुडुचेरी से हर्सरण सिंह ने इस उपलब्धि पर दूरदर्शी नेता को बधाई देते हुए कहा कि यूके संसद में पगड़ीधारी सिख, लॉर्ड इंद्रजीत सिंह का चित्र हाउस ऑफ लॉर्ड्स में लगाया जाना पूरी सिख कौम और पंजाबी समुदाय के लिए गर्व की बात है। जी.ऐस.सी. के डिप्टी अध्यक्ष, राम सिंह ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी गुरसिख का चित्र ऐतिहासिक यूके संसद की दीवारों पर सजेगा। काउंसिल के डिप्टी अध्यक्ष अमेरिका से परमजीत सिंह बेदी ने कहा कि यह सभी सिखों के लिए अत्यंत सम्मान की बात है कि लॉर्ड सिंह की उपलब्धियों और निःस्वार्थ सेवाओं को सर्वोच्च स्तर पर मान्यता दी गई है।

जी.ऐस.सी. के महासचिव, हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह मान्यता उनके जीवनभर के समर्पण, ब्रिटिश समाज, सिख समुदाय और अंतरधार्मिक सद्भाव के प्रति उनके योगदान का प्रमाण है। काउंसिल के कार्यकारी सदस्य, मलेशिया से जगीर सिंह ने कहा कि संसद और अंतरधार्मिक मुहिम में लॉर्ड सिंह का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेगा।

जी.ऐस.सी. के कार्यकारी सदस्य, यूके से सतनाम सिंह पूनिया ने कहा कि ‘बैरोन सिंह ऑफ विम्बलडन’ की उपाधि धारण करने वाले लॉर्ड सिंह ने एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। उन्होंने सिख मूल्यों को ऊंचा उठाया है और ब्रिटिश संसद में भी सभी दलों से सम्मान अर्जित किया है।

सिख प्रचार समिति के चेयरमैन, राजिंदर सिंह ने इसे पूरे सिख समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा कि यह अत्यंत गर्व का क्षण है जब एक गुरसिख का चित्र स्थायी रूप से यूके संसद की दीवारों पर शोभा बढ़ाता रहेगा। 

जब दो इतिहास रचने वाले सिख नेता मिले -

यूके हाउस ऑफ कॉमन्स के पहले पगड़ीधारी सिख सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी (बाएं) ने यूके हाउस ऑफ लॉर्ड्स में नियुक्त पहले पगड़ीधारी सिख लॉर्ड इंद्रजीत सिंह से मुलाकात की। यह एक ऐतिहासिक क्षण था जब दोनों पगड़ीधारी सिख सांसद लॉर्ड सिंह के चित्र के अनावरण समारोह के लिए एकत्र हुए, जिसे यूके संसद में स्थापित किया जा रहा है। 

परिवार और दोस्तों का स्वागत करते हुए, उन्होंने ब्रिटिश समाज और यूके में सिखों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी अपने विचार साझे किए। उल्लेखनीय है कि लेबर पार्टी के नेता तनमनजीत सिंह ढेसी (46 वर्ष) 2017 से स्लॉउ निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं।

लॉर्ड इंद्रजीत सिंह (92 वर्ष), सीबीई, साल 2011 से हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य हैं। लॉर्ड सिंह सभी महत्वपूर्ण अवसरों पर सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करते आए हैं, जिनमें राजकुमारों की शादियां भी शामिल हैं। इसके अलावा, उन्हें किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक में एक दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ, जब उन्होंने राजा को एक दस्ताना भेंट किया, जो उनके शासन के तहत लोगों के प्रति कोमलता और विचारशीलता का प्रतीक था।

 

 

Tags: Dr. Indarjit Singh , Tanmanjeet Singh Dhesi , Kuldeep Singh Sahota , British Parliament , London

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD