Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बरनाला को 35 साल तक विकास नहीं मिला, 2022 में आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद विकास शुरू हुआ : अरविंद केजरीवाल

हमारी सरकार में पहली बार बरनाला के किसानों को हरिगढ़ नहर का फ़ायदा मिला: अरविंद केजरीवाल

Bhagwant Mann,Bhagwant Singh Mann,AAP,Aam Aadmi Party,Aam Aadmi Party Punjab,AAP Punjab,Government of Punjab,Punjab Government,Punjab,Chief Minister Of Punjab,Arvind Kejriwal,Chetan Singh Jauramajra,Meet Hayer,Hardeep Singh Mundian, Principal Budh Ram, Harinder Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरनाला , 16 Nov 2024

Last updated on: Nov 16, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को बरनाला में आप उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। दोनों नेताओं ने यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया और लोगों से की हरिंदर धालीवाल को जिताने की अपील की। लोगों को संबोधित करते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ढ़ाई साल पहले पंजाब के लोग सबसे ज्यादा परेशान अपने बिजली बिल से रहते थे। हमने आपसे वादा किया था कि आपके सभी पुराने बिल माफ कर देंगे और आगे से आपका बिल जीरो आया करेगा। 

यह वादा हमने पूरा किया। अब लोगों के बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं। हमने कहा था आपका इलाज मुफ्त कर देंगे। आज पूरे पंजाब में जगह-जगह आम आदमी क्लीनिक खुल रहे है। वहां दवाईयां और जांच मुफ्त हो रही है। वहीं सभी सरकारी अस्पतालों को ठीक किया जा रहा है और वहां भी इलाज मुफ्त हो रहे हैं। वहीं पूरे पंजाब में सरकारी स्कूल ठीक किए जा रहे हैं। 

पिछले ढाई सालों से करीब 48 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली है। पंजाब के हर गांव में करीब 4 से 5 बच्चों को नौकरी मिली है। किसी से भी एक पैसे भी नहीं लिए गए और किसी को सिफारिश भी नहीं करनी पड़ी। पिछली सरकारों में बिना सिफारिश और रिश्वत के सरकारी नौकरी मिलती ही नहीं थी।  हमने कच्चे कर्मचारी पक्के किए और और अभी भी कर्मचारियों को पक्का करने का काम जारी है। अब सरकारी कर्मचारी टंकियों पर नहीं मिलते। वह अपने काम पर मिलते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि बरनाला आम आदमी पार्टी की राजधानी है। पार्टी के गठन के बाद हुए सभी चुनावों में यहां के लोगों ने आम आदमी पार्टी को जिताया है। आपके आशीर्वाद से पहले भगवंत मान दो बार संसद पहुंचे। इस बार आपने मीत हेयर को जिताया। 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी आपने आप उम्मीदवार को जिताया। इस बार भी हमारे उम्मीदवार हरिंदर धालीवाल को जिताएं। वह आपका ही लड़का है और आपके बीच से ही निकला है। जब भी आपको जरूरत होगी वह आपके लिए उपलब्ध रहेगा।

केजरीवाल ने कहा कि जब आपका लोकसभा सांसद, आपका विधायक और राज्य की सरकार तीनों एक ही पार्टी के होंगे, फिर बरनाला का विकास और तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी दूसरी पार्टी का विधायक बन गया तो सिर्फ हमसे लड़ाई करेगा, उससे काम नहीं हो पाएगा क्योंकि राज्य की सरकार आम आदमी पार्टी की है। वहीं हमारा विधायक सिर्फ काम करने पर अपना ध्यान लगाएगा।

उन्होंने कहा कि 2022 से पहले 35 साल तक बरनाला का विकास इसलिए ठीक से नहीं हुआ क्योंकि पंजाब की सरकार किसी और पार्टी की होती थी और बरनाला में कोई और पार्टी का विधायक होता था। दोनों आपस में लड़ते रहते थे। जब 2022 में सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी और बरनाला में भी 'आप' का विधायक मीत हेयर बना उसके बाद बरनाला में बहुत काम हुए। पहले यहां नहरी पानी नहीं आता था, हमारी सरकार ने यहां के किसानों को नहर से पानी देने का काम शुरू किया। अब हर खेत में पानी पहुंच रहा है। 

बरनाला डिस्ट्रीब्यूटरी का पानी बहुत नीचे चला जाता है, अब उसकी रिलाइनिंग का काम शुरू कर दिया गया है। उसमें कंक्रीट बिछाया जा रहा है। इससे 20 प्रतिशत पानी बचेगा जो गांव के किसानों को मिलेगा।  इसके अलावा आप सरकार के ढाई साल के दौरान यहां कम्युनिटी सेंटर बनाए गए। लाइब्रेरी, तालाब, धर्मशाला, स्कूल, स्टेडियम और खेल के मैदान बनाए गए। गलियों और नालियों को ठीक किया जा रहा है। अब संघेड़ा में एक बड़ा स्टेडियम बनाने का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही वह तैयार हो जाएगा।

पीने का पानी और सीवरेज के लिए 87 करोड रुपए के प्रोजेक्ट पास कर दिए गए हैं। अब कभी भी इसकी समस्या नहीं होगी। सभी टूटी सड़कों की रिपेयरिंग के लिए 25 करोड़ दिए गए हैं। वहीं शहर के प्रमुख चौकों के भी सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। अब बरनाला रिंग रोड को 4 लेन बनाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही फोरलेन का काम भी शुरू हो जाएगा।

इसके अलावा सिविल अस्पताल को बेहतर बनाया जा रहा है। उसकी सारी कमियां दूर की जा रही है। अब वहां एक ट्रॉमा सेंटर भी बनाया जाएगा। वहीं बरनाला शहर में सरकार जमीन आईडेंटिफाई करेगी और वहां इंडस्ट्रीयल फोकल प्वाइंट बनाया जाएगा जिससे हजारों नौकरियां पैदा होंगी। लेकिन ये काम तभी पूरे सकते हैं, जब विधायक आम आदमी पार्टी का हो।

बरनाला के लोगों ने मुझे हमेशा प्यार दिया है, यहां से मेरा दिल का रिश्ता है - भगवंत मान

भाजपा उम्मीदवार केवल ढिल्लों पर बोला हमला, कहा - जितनी जल्दी ये लोग पार्टी बदल लेते हैं, मौसम भी उतनी जल्दी नहीं बदलता

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति की दिशा बदल दी। वह और उनकी पत्नी दोनों इनकम टैक्स कमिश्नर थे। लेकिन उन्होंने देश के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। उन्होंने कहा पहले हम झाड़ू से मकान की सफाई करते थे लेकिन अब झाड़ू से पूरा हिंदुस्तान साफ किया जा रहा है।

मान ने कहा कि कई राज्यों में हमारा झाड़ू चल चुका है। पंजाब और दिल्ली में हमारी सरकार है। गुजरात, गोवा और जम्मू में हमारे विधायक जीते हैं। चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश के सिंगरौली में हमारा मेयर है। मात्र दस साल में आम आदमी पार्टी देश की राष्ट्रीय पार्टी बनी।

मान ने कहा कि बरनाला के लोगों ने हमेशा मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया है। यहां के लोगों से मेरा दिल का रिश्ता है। यह मेरा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। यहां के लोगों ने 2014 और 2019 दोनों बार यहां से लीड दिलाई। विपक्षी उम्मीदवारों पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कि उन लोगों पर ऐतबार मत करना। 

मौसम भी उतनी जल्दी नहीं बदलता जितनी जल्दी ये लोग पार्टी बदल लेते हैं। केवल ढिल्लों पहले कांग्रेस की तरफ से हारे। अब बीजेपी की तरफ से घूम रहे हैं। इनका कोई पता नहीं कि कब कौन सी तरफ हो जाएं। ये लोग पैसे के दम पर चुनाव जीतना चाहते हैं। लेकिन उनके पास पैसा है और हमारे पास जनता का प्यार है। उन्हें गलतफहमी है कि पैसे के दम पर जीत जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आम आम आदमी पार्टी के आने के बाद भाजपा कांग्रेस वाले भी काम की बात करने लगे हैं। हमने उनके मेनिफेस्टो बदल दिए। पहले वे लोग कभी भी स्कूल-अस्पताल, बिजली-पानी और रोजगार के नाम पर चुनाव नहीं लड़ते थे। उन्होंने कहा कि आज सुबह ही चंडीगढ़ में हमने करीब 17 सौ पंजाब पुलिस में कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर लड़के-लड़कियों की भर्ती के नियुक्ति पत्र देकर यहां आया हूं। आज वाली नौकरियां मिलाकर हम 48,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दे चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के ढाई साल अभी बाकी है। इसमें और अच्छे काम होंगे। बरनाला के विकास के लिए आम आदमी पार्टी को ही जिताएं। हमारा बटन पहले नंबर पर है और पहले नंबर पर ही आना चाहिए। किसी भी दूसरी पार्टी की तरफ मत देखना। ये लोग काम रोक देंगे। उन्होंने कहा कि धालीवाल आपका अपना है। गांव का रहने वाला है। दूसरे तो पंचकूला और चंडीगढ़ रहने वाले हैं। चुनाव के बाद आपको उन्हें ढूंढना पड़ेगा, लेकिन वह नहीं मिलेगा। वे लोग तो आपके साथ हाथ मिलाकर सैनिटाइजर के साथ हाथ धोते हैं। इसलिए उन्हें वोट मत करें।

मान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोला और कहा कि लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन चंडीगढ़ जाकर उन्होंने अपने दरवाजे अंदर से बंद कर लिए, फिर 2022 में लोगों ने उनका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। वह कभी भी आमलोगों से नहीं मिले। इसीलिए उनका ये हाल हुआ है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Chetan Singh Jauramajra , Meet Hayer , Hardeep Singh Mundian , Principal Budh Ram , Harinder Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD