Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

25,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सिपाही, पंजाब होम गार्ड और उनके साथी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार का केस दर्ज

सिपाही और उसका साथी गिरफ्तार, होम गार्ड वॉलंटियर की तलाश जारी

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fazilka Police, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 14 Nov 2024

Last updated on: Nov 14, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति अपनाई गई जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने थाना अबोहर शहर, जिला फाजिल्का में तैनात सिपाही रजिंदर कुमार (नंबर 1293/फाजिल्का), पंजाब होम गार्ड (पी.एच.जी.) के वॉलंटियर रवि कुमार (नंबर 7064/डी) 6वीं बटालियन और उनके साथी सागर वर्मा निवासी गांव डंगर खेड़ा, फाजिल्का के खिलाफ 25,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। 

इस मामले में सिपाही रजिंदर कुमार और उसके साथी सागर वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है, और ब्यूरो की टीमें तीसरे आरोपी की तलाश कर रही हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों कर्मचारियों और उनके साथी के खिलाफ यह मामला विजय कुमार निवासी ढाणी करनैल सिंह, तहसील अबोहर द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के बाद दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार, उक्त कर्मचारियों ने गांव निहाल खेड़ा के जैदेव नामक एक आरोपी को छोड़ने के लिए 2,00,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी, जो शिकायतकर्ता का जानकार था और उस पर नशीले पदार्थों से संबंधित केस दर्ज था। बाद में, उक्त सिपाही और होम गार्ड वॉलंटियर 1,20,000 रुपये रिश्वत लेने के लिए मान गए। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी होम गार्ड ने इस केस में शामिल तीन व्यक्तियों से 25,000 रुपये लिए थे। 

शिकायतकर्ता ने इस संबंध में उक्त कर्मचारियों और उनके साथी के साथ की गई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और सबूत के रूप में विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा दी गई रिकॉर्डिंग्स की पुष्टि से यह साबित हुआ कि उक्त आरोपियों ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी और रिश्वत प्राप्त की थी। 

इससे यह सिद्ध हो गया कि रिश्वत की राशि मांगने और लेने में उक्त दोनों कर्मचारी और उनका साथी आपस में मिले हुए थे। इस रिपोर्ट के आधार पर उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

इस मामले की आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि तीसरे आरोपी होम गार्ड रवि कुमार को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fazilka Police , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD