Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

मुख्यमंत्री ने होशियारपुर में युवक मेले में संत राम उदासी की क्रांतिकारी कविता सुनाकर दर्शकों का मन मोहा

युवक मेले युवाओं के समग्र व्यक्तित्व को निखारने के लिए एक मंच के तौर में कार्य करते हैं: भगवंत सिंह मान

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Karamjit Anmol, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 14 Nov 2024

Last updated on: Nov 14, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां के कॉलेज में आयोजित युवक मेले में अपने कॉलेज के दिनों की यादें ताजा करते हुए मंच से प्रसिद्ध पंजाबी कवि संत राम उदासी द्वारा लिखी क्रांतिकारी कविता "मघदा रहीं वे सूरजा कम्मियां दे विहड़े" सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्यमंत्री ने यहां डीएवी कॉलेज में आयोजित युवक मेले के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मंच से अपने पुराने साथी और कलाकार करमजीत अनमोल के साथ कविता सुनाने से पहले कहा कि यह क्रांतिकारी कविता मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि वे कॉलेज के दिनों में इसे विभिन्न प्रतियोगिताओं में सुनाया करते थे और आज मैं यहां आकर अपने कॉलेज के दिनों को फिर से जी रहा हूं।

स्टेज पर दो मिनट की कविता सुनाते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी खास प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा कविता सुनाए जाने के इस महत्वपूर्ण मौके पर दर्शकों ने पूरी शांति बनाए रखी। इस मौके पर उपस्थित छात्रों, शिक्षकों और अन्य लोगों ने इस शानदार प्रस्तुति के लिए मुख्यमंत्री की भरपूर प्रशंसा की।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवक मेले युवाओं के संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारने के मंच के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इन युवक मेलों ने उन्हें जीवन में एक कलाकार और अब एक राजनेता के रूप में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने में मदद की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि युवाओं को अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए इन मंचों का उपयोग करना चाहिए और यह उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विभिन्न युवक मेलों में भाग लिया और ऐसे मेलों में कॉलेज के लिए ट्राफियां भी जीती। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जीतना ही उनका एकमात्र जुनून है और वे हमेशा जीतने की सकारात्मक सोच रखते हैं। उन्होंने युवाओं को बुलंद हौसले के साथ आगे बढ़ने और मेहनत पर विश्वास करने के लिए प्रेरित किया क्योंकि यह सफलता की एकमात्र कुंजी है और कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य को निर्धारित करना चाहिए और उसकी प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं की भलाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं और दूसरी ओर राज्य में उनकी असीम ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए भी महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये प्रयास आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे जिसके लिए राज्य सरकार ने पहले ही खाका तैयार कर लिया है।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने युवाओं से अपील की कि वे समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें और आसमान छूने का जुनून रखें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी जीत पर गर्व न करें बल्कि विनम्रता के साथ काम करें और आगे की सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में बड़े मुकाम हासिल करने के लिए दृढ़ और केंद्रित दृष्टिकोण हर युवा के व्यक्तित्व का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्म-विश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण हर व्यक्ति के व्यक्तित्व के मूल गुण होने चाहिए परंतु इनमें किसी प्रकार का अहंकार नहीं होना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की कुंजी है और इसे सही मायने में लागू करना चाहिए।

पंजाब को विश्वभर में अग्रणी राज्य बनाने के लिए युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने और राज्य सरकार का सहयोग करने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को असीम ऊर्जा और प्रतिभा की सौगात मिली है जिसने हमेशा ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में उत्प्रेरक का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब युवाओं को राज्य और समाज के सामाजिक-आर्थिक विकास में सकारात्मक योगदान देना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की भलाई और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Karamjit Anmol , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD