Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

सकीना मसूद ने लोलाब का दौरा किया

जीडीसी सोगाम में पृथ्वी विज्ञान ब्लॉक, जीएचएसएस टेकीपोरा में आवासीय क्वार्टर का उद्घाटन किया

Sakeena Masood, Sakeena Itoo, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Ayushi Sudan, Kupwara, Deputy Commissioner Kupwara, District Administration Kupwara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लोलाब (कुपवाड़ा) , 13 Nov 2024

Last updated on: Nov 13, 2024, 00:00 IST

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा, समाज कल्याण और शिक्षा मंत्री सकीना मसूद ने कुपवाड़ा के लोलाब उप-संभाग का व्यापक दौरा किया, जिसके दौरान उन्होंने जीडीसी सोगाम और जीएचएसएस टेकीपोरा में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया और और आम जनता से बातचीत की।

मंत्री ने विधायक लोलाब, कैसर जमशीद लोन और उपायुक्त कुपवाड़ा आयुषी सूदन की उपस्थिति में सरकारी डिग्री कॉलेज सोगाम में पृथ्वी विज्ञान ब्लॉक का उद्घाटन किया। यह भवन 304.70 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है।

इस अवसर पर, मंत्री ने जीडीसी में पृथ्वी विज्ञान ब्लॉक के उद्घाटन के लिए पिं्रसिपल, विधायक और जिला प्रशासन को बधाई दी, जिससे छात्रों को प्रासंगिक विषयों का चयन करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा समुदाय के विभिन्न मुद्दों को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

सरकार जम्मू-कश्मीर में विशेष रूप से लोलाब जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों में शिक्षा परिदृश्य में सुधार हेतु प्रतिबद्ध है। बाद में, मंत्री ने पिं्रसिपल शमीम अहमद डार और कॉलेज स्टाफ के साथ बातचीत की। बातचीत के दौरान, प्राचार्य ने कॉलेज से संबंधित कई मांगें और मुद्दे प्रस्तुत किए जिनमें अन्य बातों के साथ-साथ शिक्षण संकाय के रिक्त पदों को भरना, पदों का सृजन और स्टाफ क्वार्टरों का निर्माण शामिल था।

मंत्री ने मुद्दों को धैर्यपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि मुद्दों को चरणबद्ध तरीके से हल किया जाएगा। इससे पहले, मंत्री ने सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेकीपोरा में 55 लाख रुपये की लागत से बने आवासीय क्वार्टर का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक लोलाब, डीसी कुपवाड़ा और निदेशक स्कूल शिक्षा कश्मीर के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बाद में, मंत्री ने एनटीपीएचसी टेकीपोरा और एसडीएच सोगम का निरीक्षण किया, जिसके दौरान उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की और स्वास्थ्य सुविधाओं के कामकाज के बारे में जानकारी ली।

मंत्री ने टेकीपोरा लोलाब में आम जनता के साथ एक संवाद सत्र भी आयोजित किया और उनके विकासात्मक मुद्दों को सुना। उन्होंने उन्हें उनके वास्तविक मुद्दों के समयबद्ध और त्वरित समाधान का आष्वासन दिया।

 

Tags: Sakeena Masood , Sakeena Itoo , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Ayushi Sudan , Kupwara , Deputy Commissioner Kupwara , District Administration Kupwara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD