Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हमारे पास ईमानदार रंधावा है, उनके पास भ्रष्ट रंधावा : अरविंद केजरीवाल

सुखजिंदर रंधावा केवल अपने परिवार के बारे में सोचते हैं, इसलिए इस चुनाव में उनकी पत्नी लड़ रही हैं, गुरदीप रंधावा के लिए डेरा बाबा नानक के लोग ही परिवार हैं: अरविंद केजरीवाल

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, Dera Baba Nanak
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

डेरा बाबा नानक , 09 Nov 2024

Last updated on: Nov 09, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डेरा बाबा नानक में आप उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा के लिए प्रचार किया। दोनों नेताओं ने एक बड़ी रैली को संबोधित किया और लोगों से आप उम्मीदवार का समर्थन करने की अपील की। केजरीवाल और मान ने पिछले ढाई वर्षों में आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे उन्होंने अपने प्रमुख चुनावी वादों को पूरा किया।

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से गुरदीप रंधावा को समर्थन देने का आग्रह करते हुए कहा कि ढाई साल पहले, आपने आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश दिया था। 117 सीटों में से आपने हमें 92 सीटें दीं, जो पंजाब के इतिहास में सबसे अधिक है। उन्होंने आगे कहा कि आप सरकार से पहले पंजाब के लोग अपने बिजली बिलों से सबसे ज्यादा परेशान थे। कुछ लोगों के पास तो 2 लाख रुपये तक के बिल लंबित थे। 

हमने आपसे वादा किया था कि हम आपके पुराने बिजली बिल माफ कर देंगे और भविष्य में बिल नहीं आएंगे। हमने वह वादा पूरा किया है। अब लोगों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं।हमने कहा था आपका इलाज मुफ्त कर देंगे। आज पूरे पंजाब में जगह-जगह आम आदमी क्लीनिक खुल रहे है। वहां दवाईयां और जांच मुफ्त हो रही है। वहीं सभी सरकारी अस्पतालों को ठीक किया जा रहा है और वहां भी इलाज मुफ्त हो रहे हैं। पूरे पंजाब में स्कूल ठीक किए जा रहे हैं। अभी तक 45 हजार से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के हर गांव में करीब 4 से 5 बच्चों को नौकरी मिली है। किसी से भी पैसे नहीं लिए गए और किसी को सिफारिश भी नहीं करनी पड़ी। पहले बिना सिफारिश और रिश्वत के सरकारी नौकरी मिलती ही नहीं थी। हमने कच्चे कर्मचारी पक्के किए और और अभी भी कर्मचारियों को पक्का करने का काम जारी है। अब सरकारी कर्मचारी टंकियों पर नहीं मिलते। वह अपने काम पर मिलते हैं। इसके अलावा हमारी सरकार ने कई टोल प्लाजे बंद कर दिए जिससे लोगों के रोज लाखों रुपए बच रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि जब गुरदीप रंधावा डेरा बाबा नानक से विधायक चुने जाएंगे तो वे डेरा बाबा नानक में बायोगैस प्लांट और चीनी मिल स्थापित करेंगे जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। युवाओं को स्वस्थ और नशे से दूर रखने के लिए खेल के मैदान और स्टेडियम बनाए जाएंगे। एक आईटीआई-पॉलिटेक्निक कॉलेज भी खोला जाएगा.

केजरीवाल ने कहा कि यह चुनाव ईमानदार रंधावा और भ्रष्ट रंधावा के बीच है। सुखजिंदर सिंह रंधावा की वजह से डेरा बाबा नानक में लोगों को इतने सारे फर्जी मामलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सुखजिंदर रंधावा सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। इसीलिए उनकी पत्नी यह चुनाव लड़ रही हैं। वहीं गुरदीप सिंह रंधावा के लिए डेरा बाबा नानक के लोग ही उनका परिवार हैं। वह आपके लिए काम करेंगे और आपके मुद्दों का समाधान करेंगे।

"वे (कांग्रेस नेता) सोचते हैं कि राजनीति एक व्यवसाय है, हम पैसे के लिए नहीं, लोगों की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं: भगवंत मान

लोकतंत्र में लोगों के पास सारी शक्ति होती है, वे सोचते हैं कि वे लोगों से बड़े हैं, उनके अहंकार को हराएं - मान

आप का विधायक चुनें, हमारे पास ढाई साल है, हम डेरा बाबा नानक के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे : भगवंत मान

डेरा बाबा नानक में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला और कहा कि वे सोचते हैं कि राजनीति एक व्यवसाय है।मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने लोगों की सेवा करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। हमलोग पैसे के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। हम यहां लोगों की सेवा करने के लिए हैं। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सबसे तेजी से उभरने वाली राजनीतिक पार्टी है। केवल 12 वर्षों में हमारे पास दो राज्यों में सरकारें हैं। गुजरात, गोवा और जम्मू-कश्मीर में विधायक और 13 सांसद हैं। मान ने कहा कि यह सब लोगों की वजह से है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में सारी शक्ति लोगों के पास होती है। लेकिन पारंपरिक राजनेता सोचते हैं कि वे जनता से बड़े हैं। उनके अहंकार को हराएं।

उन्होंने कहा कि हम सार्वजनिक धन का उपयोग जनता को सुविधाएं प्रदान करने के लिए करते हैं। केवल ढाई वर्षों में हमने 850 से अधिक आम आदमी क्लिनिक खोले हैं, जहां 2 करोड़ से अधिक लोगों ने इलाज करवाया। हम सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति में सुधार कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री के रूप में  टोल प्लाजा स्थापित करने के लिए प्रताप बाजवा पर हमला करते हुए मान ने कहा कि हमने 16 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं, जिससे लोगों को हर दिन लगभग 62 लाख रुपये की बचत हो रही है।

मान ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान डेरा बाबा नानक के लोगों ने सुखजिंदर रंधावा को वोट दिया था, लेकिन हमेशा की तरह उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। अब ढाई साल बाद लोगों के पास एक और मौका है। इस बार आप उम्मीदवार को वोट दें। हम डेरा बाबा नानक हलके के विकास के लिए दोगुनी गति से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रंधावा ने केवल लोगों के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए। अब आपके पास ऐसे भ्रष्ट और लुटेरों को हराने का मौका है। 

मान ने कहा कि पारंपरिक राजनेता सोचते हैं कि वे लोगों से बड़े हैं। इसलिए वे अहंकारी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को न चुनें जो आलीशान महलों में रहते हैं। ऐसे लोगों को चुने जो आपके बीच रहता हो। मान ने कहा कि पंजाब में नशीली दवाओं की समस्या को खत्म करने के लिए उन्हें लोगों के समर्थन की जरूरत है। अगर वे किसी भी ऐसे व्यक्ति को जानते हों जो नशीली दवाओं की तस्करी कर रहा है तो तुरंत इसकी सूचना दें, हम कारवाई करेंगे।

मान ने कहा कि किसी ने मुझसे चुनाव लेट होने के बारे में पूछा। मैंने उन्हें बताया कि पहले विपक्षी दल 20-25 हजार वोटों से हारते, लेकिन अब वे 30-35 हजार वोटों से हारेंगे। उन्होंने लोगों से आप उम्मीदवार को वोट देने का आग्रह किया और वादा किया कि डेरा बाबा नानक के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। आपकी मांग, गुरदीप रंधावा का पत्र और मेरे हस्ताक्षर। तुरंत सारे काम होंगे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Dera Baba Nanak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD