Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

डेरा बाबा नानक से 'आप' उम्मीदवार गुरदीप रंधावा के लिए भगवंत मान ने किया प्रचार, कलानौर में की जनसभा

कांग्रेस वालों ने सिर्फ झूठे पर्चे करवाए, इस बार डेरा बाबा नानक में चलेगा झाड़ू - भगवंत मान

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dera Baba Nanak, Gurdeep Randhawa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 03 Nov 2024

Last updated on: Nov 03, 2024, 00:00 IST

डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार गुरदीप रंधावा के लिए रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने कलानौर में जनसभा एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और लोगों से आप उम्मीदवार का समर्थन करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने यहां कलानौर के प्रसिद्ध शिव मंदिर के भी दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

लोगों को संबोधित करते हुए मान ने दावा किया कि डेरा बाबा नानक में इस बार सिर्फ झाड़ू चलेगा। सभी सर्वे रिपोर्ट भी हमारी ही जीत बता रहे हैं। लोगों ने इस बार यहां से कांग्रेस को हराने का मन बना लिया है। कांग्रेस वालों ने कोई काम नहीं किया, उन्होंने सिर्फ यहां के लोगों पर झूठे पर्चे करवाए हैं। मान ने कांग्रेस नेता और यहां से पूर्व विधायक सुखजिंदर रंधावा पर हमला बोला और कहा कि जल्द ही उनके सारे काले कारनामे उजागर करुंगा।

इन लोगों ने पंजाब को बहुत लूटा है। सत्ता में रहते हुए इन्होंने गुरदासपुर से अमृतसर तक अरबों की संपत्ति बनाई है। रंधावा की की फाइलें मेरे पास है। प्रताप बाजवा पर मान ने कहा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते हुए उन्होंने पंजाब में सबसे ज्यादा टोल प्लाजे लगाए। मुख्यमंत्री बनने के बाद मैंने अभी तक 16 टोल प्लाजे बंद किए, जिससे लोगों के रोज 62 लाख रुपए से ज्यादा बच रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 साल का उलझा हुआ सिस्टम हमें विरासत में मिला है। इसे ठीक करने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन ढ़ाई साल में हमने बहुत काम किया जिसका असर अब दिखने लगा है। अब हमारा काम बोल रहा है। आज 90 प्रतिशत से ज्यादा घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। विरोधी हमसे पूछते थे कि पैसा कहां से लाओगे, लेकिन हमने कर दिखाया क्योंकि हमारी नीयत साफ है और अगर नियत साफ हो तो सारे काम हो जाते हैं।

ढ़ाई साल में हमने 45 हजार से ज्यादा नौजवानों को बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरियां दी। पिछली सरकारों में बिना रिश्वत के सरकारी नौकरी संभव ही नहीं था। अभी हाल ही में एक ऐतिहासिक फैसला लागू हुआ है। लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए हमारी सरकार ने रजिस्ट्रियों के लिए एनओसी की शर्त खत्म कर दी। इसके अलावा 'वन एमएलए वन पेंशन' लागू किया, इससे पंजाब के खजाने में हर महीने करोड़ों रुपए बच रहे हैं। पहले कई पूर्व विधायक सात-आठ पेंशन ले रहे थे। अब उन्हें सिर्फ एक मिल रहा है।

मान ने अकाली दल बादल पर भी बोला हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि पंजाब में हमारे बिना पत्ता नहीं हिलेगा, आज वे चुनाव छोड़कर भाग गए। उन्हें उपचुनाव के लिए चार उम्मीदवार तक नहीं मिले।मुख्यमंत्री ने लोगों समर्थन की अपील करते हुए कहा कि इस बार इन लुटेरों से पीछा छुड़ाकर अच्छे व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुनें। गुरदीप रंधावा ईमानदार व्यक्ति हैं। यहां की सभी समस्याओं से वाकिफ हैं। इन्हें जिताएं, मैं वादा करता हूं कि ये जो भी काम मेरे पास लगाएं मैं अविलंब पूरा करूंगा।

रंधावा परिवार ने सिर्फ गुंडागर्दी की, लोग इस बार सबक सिखाएंगे - गुरदीप रंधावा

लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार गुरदीप रंधावा ने कहा कि कांग्रेसियों और खासकर सुखजिंदर रंधावा ने डेरा बाबा नानक में सिर्फ गुंडागर्दी की है। इस बार डेरा बाबा नानक के लोग उन्हें सबक सिखाएंगे। कांग्रेस उम्मीदवार और रंधावा की पत्नी जतिंदर कौर खुद सरपंची चुनाव में अटैची लेकर घूमती थी और पैसे के दम पर कई सरपंच बनाए। इस बार उन्हें सबक सिखाएं।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dera Baba Nanak , Gurdeep Randhawa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD