Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राष्ट्रीय एकता के संकल्प के साथ रन फ़ॉर यूनिटी में उत्साह व उमंग के साथ दौड़े गुरुग्रामवासी

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने 5 व 10 किलोमीटर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Manohar Lal Khattar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Rao Narbir Singh, Gurugram, Run for Unity, Sardar Vallabhbhai Patel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 01 Nov 2024

Last updated on: Nov 01, 2024, 00:00 IST

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती पर जिला गुरुग्राम में सेक्टर 29 स्थित लेजऱ वैली ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। दीपावली पर अवकाश होने के बावजूद युवा बड़ी संख्या जोश व उत्साह से लबरेज दिखे। इस महत्वपूर्ण आयोजन में केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि थे।

कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह व गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन सेक्टर 29 स्थित लेजऱ वैली ग्राउंड में प्रातः 7 बजे किया गया, जिसमें करीब 10 हजार से अधिक धावकों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ लेकर 5 व 10 किलोमीटर की रेस में भाग लिया व राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

श्री मनोहर लाल ने मैराथन में शामिल धावकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2014 में शुरू किया गया अभियान, सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान से स्वतंत्र भारत के राजनीतिक एकीकरण में और भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। यह दिवस विविधता में एकता के महत्व को रेखांकित करने के साथ-साथ भारतीय समाज के विविध पहलुओं, जैसे धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं को दर्शाता है और उनकी सराहना करता है।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजो की कुटिल चाल के बावजूद वह सरदार पटेल की महानतम देन थी कि उन्होंने 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलय करके भारतीय एकता का निर्माण किया।उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत एक संयुक्त देश की स्थापना के लिए सरदार पटेल ने जो काम किया था उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद भारतीय जनमानस में जम्मू कश्मीर में लागू धारा 370 को लेकर जो टीस थी, उसे भी सरदार पटेल की विचारधारा को समर्पित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने हटाकर देश को पुनः एकता की डोर में पिरोया है।

केंद्रीय मंत्री ने आमजन से किया स्वच्छता का आह्वान

केंद्रीय मंत्री ने आमजन से स्वच्छता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू हुए इस अभियान ने पूरे राष्ट्र के लिए एक जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। स्वच्छ भारत अभियान के संदेश ने लोगों के अंदर उत्तरदायित्व की एक अनुभूति जगा दी है। अब जबकि नागरिक पूरे देश में स्वच्छता के कामों में सक्रिय रूप से सम्मिलित हो रहे हैं, महात्मा गांधी द्वारा देखा गया ‘स्वच्छ भारत’ का सपना अब साकार होने लगा है।

उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे स्वच्छता को अपना स्वभाव व संस्कार बनाकर अन्य लोगों को भी इस अभियान से जोड़े। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान उपस्थितजन को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।इस अवसर पर मंडलायुक्त श्री रमेश चंद्र बिढांन, सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रम के विशेष अधिकारी श्री पंकज नैन, उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Rao Narbir Singh , Gurugram , Run for Unity , Sardar Vallabhbhai Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD