Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पूरे प्रदेश में खेतों के रास्तों को किया जाएगा पक्का : श्याम सिंह राणा

किसान पराली जलाने की बजाए करें, उचित प्रबंधन, पराली खेत में करती है पोषक तत्वों का काम: राणा

Shyam Singh Rana, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Karnal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 30 Oct 2024

Last updated on: Oct 30, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा बुधवार को करनाल जिला के तरावड़ी में एक किसान के फार्म हाउस पर पहुंचे। यहां उन्होंने किसान द्वारा किए जा रहे पराली प्रबंधन के कार्य को देखा और स्वयं भी हैप्पी सीडर व सुपर सीडर मशीन को खेत में चलाया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसान के लिए उसके खेत में जाने वाला रास्ता सबसे महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में पूरे प्रदेश में खेतों के रास्तों को पक्का किया जाएगा। इस दौरान नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी भी उनके साथ रहे।  

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि पराली प्रबंधन किसान के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी अति आवश्यक है। पराली को यदि खेत में ही मिला दिया जाए तो यह जमीन को पोषक तत्व देती है। इससे जमीन को खाद की भी कम आवश्यकता पड़ती है। इसके साथ-साथ प्रदूषण नहीं होता और पर्यावरण साफ रहता है। ऐसे में किसानों को अधिक से अधिक पराली प्रबंधन करना चाहिए। हरियाणा सरकार पराली प्रबंधन के लिए मशीनों पर सब्सिडी दे रही है। अभी 1 लाख 882 मशीनों पर सब्सिडी दी गई है। आने वाले वर्षों में और अधिक मात्रा में मशीनों पर सब्सिडी दी जाएगी।

च्छ हवा सभी की जरूरत

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि जीवन के लिए जिस प्रकार से भोजन की जरूरत होती है, उसी तरह से स्वच्छ वायु भी सांसों के लिए अति महत्वपूर्ण है। किसान अनाज का उत्पादन करके देशवासियों को भोजन उपलब्ध करवाते हैं तथा हरियाणा के किसानों का इसमें बहुत बड़ा योगदान है। पराली जलाना केवल कानूनी रूप से ही नहीं बल्कि नैतिक रूप से भी अपराध जैसा ही है। इसलिए किसानों को चाहिए कि वे कृषि यंत्रों के माध्यम से पराली का उचित प्रबंधन करें जिससे वायु के प्रदूषण को रोका जा सके। कृषि मंत्री ने प्रगतिशील किसान विकास चौधरी के फार्म पर पराली के फानों के बीच ही हैप्पी सीडर व सुपर सीडर के माध्यम से गेहूं की सीधी बिजाई का अवलोकन किया। विकास चौधरी द्वारा अपने खेत में पराली न जलाकर कृषि यंत्रों के माध्यम से उनका निष्पादन किया जाता है।

पराली प्रबंधन के लिए दिया जा रहा उचित अनुदान

कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को पराली के प्रबंधन हेतु विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र उचित अनुदान पर उपलब्ध करवा रही है। किसानों को इन योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपनी खेती को आधुनिक बनाना चाहिए। हैप्पी सीडर के माध्यम से गेहूं की बिजाई करना बहुत आसान है। इसलिए किसान अधिक से अधिक संख्या में इस यंत्र के माध्यम से ही बिजाई करें। 

इसमें पराली के फानों में से ही बिजाई हो जाती है और ये फाने खेत में खाद का काम करते हैं। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे पराली को बिल्कुल भी न जलाएं। पराली को सरकारी रेट पर खरीद केंद्रों में बेच सकते हैं या खेत में ही मशीनों से कटवाकर उसे खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा की भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए नित प्रयासरत है।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि जिले में धान की कटाई का कार्य अंतिम चरण की ओर है तथा जिला प्रशासन के सहयोग से पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के भरसक प्रयास किए गए हैं तथा किसानों को भरपूर मदद भी उपलब्ध करवाई जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप जिले में पराली जलाने की घटनाएं काफी कम हुई हैं। इस अवसर पर एसडीएम नीलोखेड़ी अशोक कुमार के अलावा कृषि विभाग से सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी सुरेश कुमार, गुण नियंत्रण निरीक्षक सुनील बजाड़, खंड विकास अधिकारी रामपाल आदि मौजूद रहे।

 

 

Tags: Shyam Singh Rana , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Karnal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD