Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पूर्वी हल्के के परिवारों संग दीपावली मनाने पहुंचे दिनेश बस्सी

दीए बांटे, पटाखे चलाए और दीपावली की दी शुभकामनाएं

Dinesh Bassi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Punjab, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 30 Oct 2024

Last updated on: Oct 30, 2024, 00:00 IST

इंमप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी बुधवार को दीपावली मनाने के लिए पूर्वी हल्के में पहुंचे। उन्होंने रसूलपुर कल्लर के 250 परिवारों के साथ त्यौहार मनाया। उन्हें दीए बांटे, उनके साथ पटाखे चलाए और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। परिवारों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए दिनेश बस्सी ने कहा कि दीवाली का त्यौहार हर कोई अपनों के साथ मनाता है। इसीलिए वह भी आज अपनों के बीच इस त्योहार को मनाने के लिए पहुंचे हैं। 

पूर्वी हल्का उनके लिए कोई कांस्टीट्यूएंसी नहीं है यह उनका अपना घर है और यहां के लोग उनका परिवार है। इसीलिए आज वह सबको दीवाली ओर बंदी छोड़ दिवस की बधाई बांटने आए हैं। उन्होंने कहा कि आशा करते है कि यह दीवाली हर किसी के जीवन में खुशियां ओर तरक्की लेकर आए। पूरा देश और पंजाब के साथ साथ उनके पूर्वी हल्के का हर परिवार खूब तरक्की करे और युवा आसमान की बुलंदियों को छूएं।

दिनेश बस्सी ने कहा कि वह कभी क्लब या बड़ी पार्टियों में त्यौहार मनाने नहीं जाते। कोशिश रहती है कि  हमेशा अपने परिवार के साथ ही त्योहार मनाया जाए। ईस्ट हल्का उनका परिवार हैं और यहां के बच्चों को तरक्की करते हुए देखना चाहता हूं। इस हल्के के एक एक परिवार की समस्या मेरी अपनी समस्या है। 

जिसके लिए वह हमेशा सहयोग करते हैं वहीं यह लोग भी बदले में उन्हें अथाह प्रेम देते हैं। इस अवसर पर उनके साथ रोजर भाटिया, बब्बू पहलवान, राणा रखड़ा, साहिल धवन, शिंदर बिडलान, रवि प्रकाश, प्रिंस कैनेडा, अश्वनी कुमार, जोजो, फौजी साब, चंचल सिंह, मंगा प्रधान, लखविंदर सिंह लकखा, मनजीत सिंह, सनी कतल, विप्पन महाजन सहित अन्य उपस्थित थे। 

 

Tags: Dinesh Bassi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD