Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

विजिलेंस ब्यूरो ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर को 15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू

आरोपी ने पहली किस्त के रूप में 5,000 रुपये लिए थे

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fatehgarh Sahib Police, Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 30 Oct 2024

Last updated on: Oct 30, 2024, 00:00 IST

राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फतेहगढ़ साहिब जिले के थाना सरहिंद के अधीन आती नबीपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज, पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एस.आई.) मनदीप सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को लुधियाना निवासी विनीत कुमार की दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। 

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि सब-इंस्पेक्टर उसके दो निजी एंबुलेंस को छोड़ने के बदले 25,000 रुपये की मांग कर रहा था, जो एक ट्रक के साथ सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थीं, लेकिन सौदा  20,000 रुपये में तय हो गया। इस सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला थाना सदर में दर्ज है। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5,000 रुपये पहले ही ले लिए थे।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, आर्थिक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.) की एक विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान इस पुलिस अधिकारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से दूसरी किस्त के रूप में 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।

 इस संबंध में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना ई.ओ.डब्ल्यू., लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fatehgarh Sahib Police , Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD