Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरियाणा के मुख्य सचिव ने सिविल सचिवालय में डॉ. बी.आर. अंबेडकर सम्मेलन हॉल का किया उद्घाटन

डॉ. अंबेडकर और महात्मा गांधी के सिद्धांतों से मार्गदर्शन लेकर सिविल सेवकों को ईमानदारी व सेवाभाव के साथ अपने कर्तव्यों का करना चाहिए निर्वहन – डॉ टीवीएसएन प्रसाद

TVSN Prasad, Dr. T.V.S.N Prasad, Chief Secretary Haryana, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Oct 2024

Last updated on: Oct 29, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. टीवीएसएन प्रसाद ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय में डॉ. बी.आर. अंबेडकर सम्मेलन हॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह नवनिर्मित हॉल भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर के प्रति एक श्रद्धांजलि है। इस मौके पर उपस्थितजन को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस हॉल हरियाणा सिविल सचिवालय कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल के माहौल को बेहतर बनाने और उत्कृष्टता, समावेशिता व समर्पित सार्वजनिक सेवा की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सिविल सेवकों को ईमानदारी व सेवाभाव के साथ अपने कर्तव्यों का करना चाहिए निर्वहन

डॉ. टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने समानता, शासन और आत्मनिर्भरता पर सदैव जोर दिया और उनके इस विज़न के लिए हम आज उनके ऋणी हैं। सिविल सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार का चेहरा होते हैं, इसलिए अधिकारियों को समर्पण भाव के साथ सभी नागरिकों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर और महात्मा गांधी के सिद्धांतों से हमें मार्गदर्शन लेना चाहिए और ईमानदारी, सेवा व प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

मुख्य सचिव ने सीआईएसएफ कर्मियों के लिए रनिंग ट्रैक को अपग्रेड करने तथा सीआईएसएफ बल में महिलाओं के लिए क्रेच सुविधा की स्थापना की भी घोषणा की। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट श्री नितिन कुमार ने महिला छात्रावास और मेस की स्थापना सहित सीआईएसएफ कर्मियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए मुख्य सचिव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्य सचिव द्वारा सीआईएसएफ में रनिंग ट्रैक को अपग्रेड करने तथा महिलाओं के लिए क्रेच सुविधा स्थापित करने की घोषणा का भी स्वागत किया।

सचिवालय स्थापना के विशेष सचिव श्री संवर्तक सिंह खांगवाल ने भी डॉ. बी.आर. अंबेडकर हॉल का निर्माण समय पर पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। कर्मचारियों की ओर से श्री सत्यवान सरोहा ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर कॉन्फ्रेंस हॉल की स्थापना के लिए मुख्य सचिव की प्रतिबद्धता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

 

Tags: TVSN Prasad , Dr. T.V.S.N Prasad , Chief Secretary Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD