Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

देश भगत यूनिवर्सिटी की ओर से मनाया गया अपना 12वां स्थापना दिवस

Desh Bhagat University, Mandi Gobindgarh, Education, University, Er. Arun Malik, Dr. Sandeep Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी गोबिंदगढ़ , 26 Oct 2024

Last updated on: Oct 26, 2024, 00:00 IST

देश भगत यूनीवरसिटी (डी.बी.यू.) की ओर से अपना 12वां स्थापना दिवस मनाया गया जिस दौरान आयोजित एक समागम में बढी संख्या में फैकल्टी, स्टाफ़ और विद्यार्थी हाजऱ थे। इस समागम के जशन केसाथ देश भगत यूनिवर्सिटी ने शिक्षा में विकास, उत्तमता और विश्वव्यापी पहुंच की विरासत को उजागर किया।  

इस कार्यक्रम के महत्व को बढ़ाते हुए, एडवोकेट स हरदेव सिंह ने इस मौके विशेष महिमान के रूप में शिरकत की अते अपने प्रेरना भरे शब्दों के साथ विद्यारथियों का हौंसला बढाया। इस मौके देश भगत यूनीवरसिटी के चांसलर डॉ. ज़ोरा सिंह ने डीबीयू के भविष्य के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया। 

उन्होंने कहा कि हमारी यूनीवरसिटी की स्थापना समावेशी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए की गई है जो व्यक्तियों को सशक्त बनाती है और पूरे समाज को लाभ पहुँचाती है। डीबीयू अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार करने, नवाचार को बढ़ावा देने और दुनिया भर के छात्रों के लिए अवसर और सीखने के एक केंद्र केतौर पर स्थापित है।  

इस दौरान प्रो चांसलर डा तजिन्दर कौर भी विशेष तौर पर हाजर थे। अपने सम्बोधन में वाईस चांसलर डा. अभिजीत जोशी ने उत्कृष्टता और शोध के प्रति डीबीयू की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब हम भविष्य की ओर देखते हैं, हमारा उद्देश्य डीबीयू को अत्याधुनिक ज्ञान के केंद्र और वैश्विक शिक्षा में अग्रणी के रूप में आगे बढ़ाना है। 

हम अपनी शोध पहलों को आगे बढ़ाने और शिक्षा जगत में नए मानक स्थापित करने के लिए समर्पित हैं। समागम दौरान छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जो कि यूनीवरसिटी की विविधता और प्रतिभा का प्रदर्शन करती थीं। छात्रों ने विभिन्न भारतीय राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कीं और अंतर्राष्ट्रीय छात्रों ने अपनी अनूठी प्रतिभा और परंपराओं का प्रदर्शन करके उत्सव में चार चाँद लगा दिए।  

वाईस प्रैज़ीडैंट डी.बी.यू. डॉ. हर्ष सदावर्ती ने विशेष महिमानों और उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे डीबीयू परिवार - छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और कर्मचारियों का- इस संस्थान को आज जैसा बनाने में उनकी प्रतिबद्धता और समर्थन के लिए धन्यवाद। हम सब मिलकर एक उज्जवल भविष्य को आकार दे रहे हैं और डीबीयू की विरासत को कायम रख रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि देश भगत यूनीवरसिटी उपलब्धियों, नवाचार और प्रभाव के कई ओर वर्षों की आशा करता है, क्योंकि यह सशक्तीकरण और शिक्षा के अपने मिशन को जारी रखेगा।

 

Tags: Desh Bhagat University , Mandi Gobindgarh , Education , University , Er. Arun Malik , Dr. Sandeep Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD