Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

17 प्रतिशत तक नमी वाले धान के एक-एक दाने की एमएसपी पर खरीद करें सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Oct 2024

Last updated on: Oct 25, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के किसान भाईयों के हित को सर्वोपरि रखते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसान भाईयों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। संबंधित अधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि मंडियों में खरीद एजेंसियां 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान के एक-एक दाने की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद करें। मुख्यमंत्री आज यहां खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर रहे थे।

श्री नायब सिंह सैनी ने बैठक के दौरान ही प्रदेशभर के कुछ किसानों के साथ फोन पर बात की और उनसे वस्तुस्थिति की जानकारी ली। किसानों ने मुख्यमंत्री को धान खरीद के दौरान कट लगाने की जानकारी दी। जिस पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि है और अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को कट लगने की समस्या का सामना न करना पड़े।

आढ़तियों के पिछले वर्ष की गेहूं कटौती की राशि तुरंत प्रभाव से जारी करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने आढ़तियों को आ रही समस्या का समाधान करते हुए अधिकारियों को पिछले वर्ष की गेहूं कटौती की राशि तुरंत प्रभाव से जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मंडियों में किसानों की उपज खरीद के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान कर रही है, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।

उन्होंने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है, इसलिए कृषि और किसान का कल्याण हमारी नीतियों के केन्द्रबिंदु हैं। राज्य सरकार किसान को फसल की बिजाई से लेकर उसे बाजार में बेचने तक हर कदम पर मदद दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि फसल खरीद का पैसा भी किसानों को सीधे उनके खातों में भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD