Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

किसानों को सिंचाई के लिए सतही पानी का प्रयोग करने के लिए गाँव स्तरीय कैंप लगा कर किया जायेगा प्रेरित: बरिन्दर कुमार गोयल

Barinder Kumar Goel, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Oct 2024

Last updated on: Oct 25, 2024, 00:00 IST

पंजाब के किसानों को सिंचाई के लिए सतही पानी का प्रयोग करने के लिए गाँव स्तरीय कैंप लगा कर प्रेरित किया जायेगा। यह प्रगटावा जल स्रोत मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने विभाग की समीक्षा मीटिंग के दौरान किया। मीटिंग के दौरान जल स्रोत मंत्री श्री गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्वप्न हर खेत तक पानी पहुंचाना है और इस मंतव्य को पूरा करने के लिए तेज़ी के साथ काम किया जा रहा है। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये जल स्रोत मंत्री श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने प्रमुख सचिव जल स्रोत श्री कृष्ण कुमार से विभाग के कामों की प्रगति का जायज़ा लिया।

प्रमुख सचिव श्री कृष्ण कुमार ने जल स्रोत मंत्री को बताया कि विभाग के नहरी प्रशासन की तरफ से वित्तीय साल 2024- 25 के दौरान कुल 401 काम किये जा रहे हैं। उन्होंने मंत्री को चकबंदी के कामों की प्रगति, बाढ़ की रोकथाम सम्बन्धी किये जा रहे काम और राज्य में बाँस के पौधे लगाने सम्बन्धी चल रहे कामों के बारे भी विस्थारपूर्वक जानकारी दी।

मंत्री ने विभाग के प्रगति के अधीन कामों को समयबद्ध तरीके के साथ निपटाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने नहरों की संभाल, वृक्ष लगाने और जलघरों की लाइनिंग और सफ़ाई जैसी गतिविधियों के लिए मनरेगा स्कीम का लाभ उठाने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया। मंत्री ने विभाग के समूह अधिकारियों को हिदायत की कि चल रहे प्रोजेक्टों की गुणवत्ता के मापदण्डों को पूरा करना यकीनी बनाया जाये।

मीटिंग में मुख्य इंजीनियर नहर शेर सिंह, मुख्य इंजीनियर ड्रेनेज हरिन्दर सिंह बेदी, मुख्य इंजीनियर डिज़ाइन पवन कपूर, मुख्य इंजीनियर विजीलैंस हरदीप महिन्दीरत्ता, मुख्य इंजीनियर डैम वरिन्दर कुमार, सुपरडैंट और कार्यकारी इंजीनियरों के समेत अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD